“सबसे पहले में पाकिस्तान जाऊंगा”, R. माधवन का बयान वायरल।

धुरंधर फ्रेंचाइज़ को पाकिस्तान समेत गल्फ देशों में बैन कर दिया गया। वजह है इसके सो कॉल्ड एंटी पाकिस्तानी एलिमेंट्स। लेकिन भारत में इस फिल्म के पसंद किए जाने की मुख्य वजह यही रही। लोगों ने इसके डायलॉग्स और सींस को इंटरनेट पर वायरल किया। इसके एक्टर्स को भी पलकों पर बिठाया गया।

मगर इस बीच इंटरनेट पर आईफा का एक सालों पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आर माधवन और अर्जुन रामपाल पाकिस्तान के लिए अपना प्यार जाहिर करते नजर आ रहे हैं। इत्तेफाक से ये दोनों एक्टर्स धुरंधर फ्रेंचाइज़ का अभिन्न हिस्सा हैं। ये वायरल वीडियो कब का है? इस पर ठोस ढंग से कुछ नहीं बताया जा सकता। मगर इसमें बॉलीवुड के कई एक्टर्स पाकिस्तान को लेकर अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं। दरअसल रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या आईफाई अवार्ड्स को पाकिस्तान में भी होस्ट करना चाहिए? इस पर धुरंधर में आईएसआई एजेंट मेजर इकबाल के रोल में नजर आए अर्जुन रामपाल कहते हैं दिल तो यही चाहेगा कि पाकिस्तान में एक ना एक बार तो आईफा जरूर की जाए। पाकिस्तानी फैंस को मेरा सलाम उन सबको बहुत सारा प्यार और शुक्रिया जो आपने हमें इतना सपोर्ट किया। आर माधवन जिन्होंने धुरंधर में एनएसए चीफ अजय सान्याल का किरदार निभाया है।

वो भी इस वीडियो में अपना पाकिस्तानी प्रेम दिखाते नजर आ रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वो कभी पाकिस्तान [संगीत] जाएंगे? माधवन कहते हैं मैं सबसे पहले जाऊंगा। मैं अपने पाकिस्तानी भाइयों और बहनों को यह कहना चाहूंगा कि Twitter और Facebook पर आपका प्यार मुझे हमेशा आता रहता है। मुझे बहुत खुशी है कि आप लोग हमारी फिल्में देखते और पसंद करते [संगीत] हैं। मैं बहुत ही अच्छा महसूस कर रहा हूं कि सरहद के उस पार से भी लोग हमें इतना प्यार दे रहे हैं। हमारे भाइयों और बहनों में जितना प्यार है वो अगर हमारे लीडर्स देखें तो इतनी प्रॉब्लम नहीं होगी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। भले ही बातें सालों पहले कही गई हो मगर लोग इसे मौजूदा समय से जोड़कर देख रहे हैं।

उनका कहना है कि जब शाहरुख खान को उनके पुराने बयानों पर लताड़ा जाता है। उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाए जाते हैं तो फिर इन एक्टर्स से कोई सवाल क्यों नहीं करता? बता दें कि इस वीडियो में अर्जुन और माधवन के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, सोनू सुद, कबीर बेदी, अनुपम खेर, आशा भोसले, गुलशन ग्रोवर, शिल्पा शेट्टी, फरदीन खान और सोनाक्षी सिन्हा जैसे एक्टर्स भी पाकिस्तान की तारीफ करते दिखलाई पड़ रहे हैं।

Leave a Comment