57 साल में एक्टर ने रचाई दोबारा शादी। जवान बेटियों ने दी बैचलर पार्टी। बच्चे बने पिता का सहारा। मेहंदी सेरेमनी में बेहद खुश दिखाई दिए एक्टर। कोर्ट मैरिज के बाद हिंदू रीति-रिवाज से की शादी। खिचड़ी एक्टर की तस्वीरें हो रही जबरदस्त वायरल। टीवी के फेमस एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर जेडी मजीठिया को भला कौन नहीं जानता? वह टीवी शो खिचड़ी में हिमांशु का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हो गए थे।
जैसा कि सभी जानते हैं एक्टर उनकी कॉमिक टाइमिंग और जबरदस्त एक्टिंग टैलेंट के लिए जाने जाते हैं। वहीं यह कहना गलत नहीं होगा कि जेडी मजीठिया अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को हमेशा से ही अलग रखते आए हैं। इसलिए उन्होंने कभी इंटरव्यूज में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात नहीं की और अब खबर आ रही है कि उन्होंने 57 साल की उम्र में दोबारा शादी कर ली है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर बहुत ज्यादा बस बना रही हैं।
मजीठिया परिवार में इस वक्त खुशियों की बहार आई हुई है। सालों बाद एक्टर की ज़िंदगी में एक ऐसा मौका आया है जब वह फैंस के साथ अपनी खुशी शेयर किए बिना नहीं रह पाए। अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखने वाले जेडी ने खुलकर इस बार अपनी खुशियों को फैंस के साथ शेयर किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें जमुनादास मजीठिया जेडी ने 30 साल पहले 11 मार्च को निपा मजीठिया के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद मथुरा जाकर भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लिया था और 3 दिन बाद दोनों एक प्ले के लिए अमेरिका टूर पर निकल गए थे। उस वक्त दोनों की शादी भारतीय रीति-रिवाज के हिसाब से नहीं हो पाई थी। इसलिए दोनों ने शादी के 30 साल पूरे होने के बाद दोबारा शादी कर ली है। जी हां, जेडी ने अपनी ही पत्नी के साथ 30 साल बाद दोबारा शादी की है। शादी के बाद अपने रिसेंट इंटरव्यू में एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में काफी कुछ बताया।
उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा इस बात का पछतावा रहा है कि तीन दशक पहले वह पत्नी के साथ सात फेरे नहीं ले पाए थे। जिसके बाद अब उनकी दोनों बेटियों ने अपने माता-पिता की दोबारा शादी करा दी है। शादी से पहले दोनों बेटियों ने एक्टर और उनकी पत्नी को बैचलर पार्टी भी दी थी। दोबारा शादी के एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए एक्टर ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे शादीशुदा जिंदगी दोबारा शुरू हो गई हो। जिसके चलते वह बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं।
जैसा कि आप वायरल तस्वीरों में देख सकते हैं जेडी और निपा ने हल्दी मेहंदी से लेकर सात फेरों तक की सभी रस्में निभाई हैं। उनके चेहरे की खुशी देखकर परिवार और फैंस का मानो दिन ही बन गया हो। दोनों की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर बहुत ज्यादा वायरल हो रही हैं। मेहंदी की तस्वीरों में देखा जा सकता है कैसे जेडी और निपा खुशी-खुशी मेहंदी लगवा रहे हैं और निपा अपनी खूबसूरत मेहंदी मुस्कुराते हुए फ्लट भी कर रही हैं। वहीं दूल्हा दुल्हन के अवतार में भी जेडी और निपा बेहद प्यारे लग रहे हैं और फैंस उनकी शादी को लेकर उन्हें खूब शुभकामनाएं भी भेज रहे हैं।
