भीड़ से घिरे सलमान, लोगो को धक्का देकर सुरक्षाकर्मी ने बचाया।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान अपने साथ भारी सुरक्षा काफिला लेकर चलते हैं। उसकी वजह है सलमान खान को कई बार मिल चुकी । खासकर गैंगस्टर लॉरेंस और उसके की ओर से। लेकिन इस बीच बीते दिन एक इवेंट में कुछ ऐसा देखने को मिला

जिसके बाद सलमान के फैंस अपने चहेते स्टार की सुरक्षा को लेकर फिर से चिंतितहो गए। दरअसल मुंबई में एक इवेंट में पहुंचे सलमान खान को चारों तरफ से उनके फैंस की भीड़ ने घेर लिया। इसके बाद सलमान को बड़ी मशक्कत से वहां से निकाला गया। सलमान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस पर उनके फैंस की भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। बीती शाम सलमान खान मुंबई में ठाणे के दादू जी कोदेव स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रपति कप 2026 कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद ने भी शिरकत की थी। कार्यक्रम के कई वीडियोस कल शाम से ही सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इस दौरान सलमान को मुस्कुराते देख उनके फैंस काफी खुश भी हुए।

लेकिन अब सलमान का एक वीडियो वायरल है जिसमें वह भीड़ के बीच घिरे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सलमान के फैंस भाईजान की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हो गए हैं। वीडियो में सलमान को उत्साहित प्रशंसकों की भीड़ ने घेर लिया। उन्हें इस अफरातफरी में से निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। बता दें कि सलमान खान कार्यक्रम में सुरक्षाकर्मियों के काफिले के साथ ही पहुंचे थे। लेकिन उनकी टीम को स्टार की एक झलक पाने के लिए उमड़ी भारी भीड़ को नियंत्रित करने में मशक्कत करनी पड़ी।

जैसे ही सलमान मंच से उतरे, उन्हें प्रशंसकों के हुजूम ने घेर लिया। वीडियो में दिखता है कि इस दौरान कई फैंस उनके करीब आने और उनके साथ तस्वीरें खींचने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद भीड़ इस कदर बढ़ गई कि सुरक्षाकर्मियों को भी उन्हें रोकने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। सुरक्षाकर्मी लोगों को धक्का देकर हटाते नजर आए। अफरातफरी के माहौल के बीच सलमान शांत और मुस्कुराते हुए बाहर निकलने के लिए जगह तलाशते नजर आए। कुछ वीडियो में अभिनेता को पुलिस वाहनों के काफिले में कार्यक्रम स्थल से निकलते हुए भी देखा गया। लेकिन तब भी सुरक्षा दल भीड़ को काबू में रखने के लिए संघर्ष करता नजर आया।

कई प्रशंसक अपने फोन से सलमान की तस्वीरें खींचने की कोशिश करते नजर आए। कुछ तो उनके करीब जाकर बेहतर तस्वीर लेने के लिए उनकी कार की खिड़की से सटकर खड़े हो गए। सोशल मीडिया पर अफरातफरी के वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने एक्टर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। कुछ ने सलमान की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान अब अपनी अगली फिल्म मातृभूमि में नजर आएंगे। पहले इस फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान था। लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर मातृभूमि कर दिया है।

यह फिल्म पहले 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होनी थी, लेकिन अब फिल्म आगे बढ़ गई है। हालांकि अभी तक फिल्म की नई रिलीज़ डेट सामने नहीं आई है। इसके अलावा सलमान खान ने बीते दिन ही अपने नए प्रोजेक्ट की भी घोषणा की है। इसमें वह साउथ के सुपरस्टार नयनतारा के साथ नजर आएंगे। फिल्म को साउथ के ही निर्देशक दिलराजू डायरेक्ट करेंगे।

Leave a Comment