घने बाल..’नूरानी’ चेहरा..!!बेहद क्यूट है सोनम का ‘बेटा’

घने बाल नूरानी चेहरा सोनम कपूर के बेटे की पहली झलक आई सामने। बेहद क्यूट है लिटिल आूजा। वायु के छोटे भाई ने जीता फैंस का दिल। मासी रिया की गोद में आराम फरमा रहे नन्हे शहजादे। एक्ट्रेस के तीन दिन के बेटे की तस्वीर हर जगह वायरल। फैंस लुटा रहे बेशुमार प्यार।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद अहूजा के घर हाल ही में दूसरे बेटे के जन्म के बाद खुशियों का माहौल है। सोनम ने 40 साल की उम्र में अपने दूसरे बच्चे का वेलकम किया है। इसी बीच अब उनके नन्हे बेटे की पहली झलक सोशल मीडिया पर सामने आ गई है जो तेजी से वायरल हो रही है और फैंस का दिल भी जीत रही है।

बता दें सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने अपने भांजे की पहली तस्वीर शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। उन्होंने सोनम की तारीफ करते हुए उन्हें सुपर ह्यूमन मॉम बताया है। जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं रिया कपूर ने नन्हे राजकुमार को अपनी गोद में पकड़ा हुआ है। वो न्यू बोर्न बेबी को टकटकी लगाए हुए देख रही हैं। रिया ने मास्क पहना हुआ है। फोटो में बेबी का चेहरा पूरा तो नहीं दिखाई दे रहा है लेकिन साइड फेस और घने बाल साफ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के जरिए नन्हे राजकुमार की बस एक झलक देखने को मिलती है। वो भी अपनी मौसी को निहार रहा है। रिया का यह प्यार भरा अंदाज सोशल मीडिया यूज़र्स को खूब पसंद आ रहा है और लोग इस पोस्ट पर जमकर रिएक्शंस भी दे रहे हैं और न्यू बोर्न बेबी को लेकर खूब बधाइयां दे रहे हैं।

लिटिल आूजा की पहली झलक देखने के बाद एक यूजर कहते हैं बच्चे के तो बहुत ज्यादा बाल है। कितना प्यारा है। एक और यूजर ने सोनम को बधाई देते हुए कहा, सभी महिलाओं के लिए सबसे अनमोल पल है। हमेशा खुश रहें और नवजात बच्चे की मां बनने पर हार्दिक बधाई। एक और यूजर ने कहा, “आपके भांजे के जन्म पर बधाई हो।” जैसे ही यह पोस्ट सामने आया, फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कमेंट सेक्शन में प्यार बरसाना शुरू कर दिया।

एक बार फिर नाना बने अनिल कपूर ने भी इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर की। इसके अलावा फरा खान, सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारों ने भी कपूर परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने 29 मार्च 2026 को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि उनका बड़ा बेटा वायु कपूर अहूजा अपने छोटे भाई के आने से बेहद खुश है।

साल 2018 में शादी के बंधन में बंधने के बाद इस कपल ने अगस्त 2022 में अपने पहले बेटे वायु का स्वागत किया था। नवंबर 2025 में सोनम ने अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की जानकारी दी थी। जिसके बाद से फैंस इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे। अब दूसरे बेटे की पहली झलक सामने आने के बाद फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है। और यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

Leave a Comment