देसी गर्ल का सुपर देसी अंदाज। अमृतसर की गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंची प्रियंका चोपड़ा। गुरुद्वारे में एक्ट्रेस ने दी दिल से सेवा। सिर पर चुन्नी रखकर देसी गर्ल ने धोए झूठे बर्तन। एक्ट्रेस की आस्था देख फैंस हो गए खुश। गोल्डन टेंपल से प्रियंका की वीडियो हो रही जबरदस्त वायरल। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई हैं।
हालांकि इस बार वह किसी फिल्म प्रोजेक्ट या इवेंट के लिए नहीं बल्कि अपनी सादगी के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में ऑस्कर्स 2026 में शामिल होने के बाद वह भारत लौट आई हैं और अब अमृतसर से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके सादगी भरे अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है। ज्यादातर ग्लैमरस लुक में नजर आने वाली प्रियंका चोपड़ा इस बार एक अलग ही रूप में दिखाई दी जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

अमृतसर पहुंचकर प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका और वहां सेवा करती हुई दिखाई दी। वायरल वीडियो में वह कुछ महिलाओं के साथ बैठकर बर्तन धोते हुए दिखाई दे रही हैं। जैसा कि आप देख सकते हैं उन्होंने हल्के गुलाबी रंग का सूट पहना हुआ था और सिर पर दुपट्टा रखा हुआ है। इसी बीच वह पूरी श्रद्धा के साथ सेवा करती हुई नजर आई। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी जमकर तारीफ करना शुरू कर दिया। कई यूज़र्स ने कहा कि इतनी बड़ी स्टार होने के बावजूद प्रियंका अपनी जड़ों से जुड़ी हुई हैं।

प्रियंका चोपड़ा की वीडियो देखने के बाद एक इंटरनेट यूजर ने कहा, तभी तो यह हमारी दुनिया की देसी गर्ल है। एक और यूजर ने कहा, सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। सेवा परम धर्म है। एक दूसरे यूजर ने कहा, “प्रियंका जी, आप इसलिए तो मेरी फेवरेट हैं। मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं और दुआ करती हूं कि आप हमेशा खुश रहें। आपका परिवार खुश रहे। हालांकि इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और दर्शन सेवा के बाद वहां से चुपचाप रवाना हो गई। एक्ट्रेस का यह अंदाज देखकर फैंस ने उनकी तारीफ की और कहा कि वह अभी भी अपनी संस्कृति और जड़े नहीं भूली हैं। प्रियंका चोपड़ा के आउटफिट की अगर बात करें तो उन्होंने बेबी पिंक कलर का सूट पहना हुआ था। चेहरे पर हल्का सा मेकअप और बालों को वन में बांधा हुआ था। इस ट्रेडिशनल आउटफिट में वह बेहद प्यारी लग रही थी। इससे पहले प्रियंका ने Instagram स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह पंजाबी खाने का स्वाद लेती हुई दिखाई दे रही थी।
जिससे साफ पता चल रहा है कि वह पंजाब में बहुत एंजॉय कर रही हैं। प्रोफेशनल फ्रंट की अगर बात करें तो प्रियंका जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म अब वाराणसी में नजर आएंगी जिसकी काफी समय से चर्चा हो रही है। इसमें उनके ऑपोजिट महेश बाबू हैं।
कहा जा रहा है यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी। इससे पहले प्रियंका हॉलीवुड की फिल्म द ब्लफ में नजर आई थी जो ओटीटी पर रिलीज हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास एक और फिल्म है जिसका नाम जजमेंट डे है और अभी इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है।
