टीवी की रूही का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन। पैकलेस ब्लाउज पहनकर फैंस को चौंकाया। दिव्यांका की ऑन स्क्रीन बेटी का हद से ज्यादा ग्लैमरस लुक वायरल। 18 की होते ही बदला चाइल्ड एक्ट्रेस का अंदाज। रिसेंट फोटोस की सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा चर्चा। टीवी के पॉपुलर शो यह है मोहब्बत की छोटी रूही अब बच्ची नहीं रही। वह अब 18 साल की हो चुकी हैं। उनका मासूम चेहरा जो लोगों के ज़हन में है, वह चेहरा अब बहुत ज्यादा बदल गया है।

इन दिनों वो अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक्स के चलते सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर बहुत बज़ बना दिया है। दरअसल, टीवी की रूही रूहानिका धवन ने बैकलेस ब्लाउज पहनकर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें उनका अंदाज ना सिर्फ ग्लैमरस लग रहा है बल्कि रॉयल फील भी दे रहा है। जिसके चलते एक्ट्रेस की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जहां उनकी दिलकश अदाएं फैंस का दिल जीत ले गई है। दरअसल रूहानिका ने साड़ी में अपने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की और उसे नजाकत और विरासत कैप्शन दिया जो उनके लुक के साथ परफेक्ट मैच हो रहा है। जैसा कि आप देख सकते हैं एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरत साड़ी को बड़ी ही खूबसूरती के साथ स्टाइल किया और सही मायनों में भारतीय विरासत को नजाकत के साथ पेश कर वो छा गई हैं।

इस लुक की एक-एक डिटेल बेहद खास और सुंदर लग रही है। रूहानिका का यह बदला-बदला अंदाज देखकर फैंस भी हैरान हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अरे वाह, मेरी छोटी रूही इतनी बड़ी कब हो गई? एक और यूजर कहते हैं, हमारा छोटा सा बच्चा इतनी जल्दी बड़ा हो गया। एक दूसरे यूजर ने कहा, तुम्हें एक छोटे से चमकते सितारे से इस खूबसूरत ग्रेसफुल डीवा बनते देखना सच में बहुत खुशी भरा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस का यह देसी लुक रॉयल और ग्लैम का क्लासिक कॉम्बो है जो ज्यादा हैवी नहीं है लेकिन बहुत एलगेंट और रिच है। बता दें उन्होंने लेबल सौरव दास की साड़ी पहनी हुई है जो एकदम क्लासिक इंडियन रॉयल एथेनिक को मॉडर्न स्टाइल के साथ पेश कर रही है। जहां मरून के साथ गोल्डन टोन और लाइनिंग पैटर्न इसे ड्रीमी बना रहा है। इस लुक को रूहानिका ने बहुत सुंदर सी ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया और अपनी खूबसूरती से दिल ही जीत लिया। साड़ी की डिटेल्स पर अगर गौर करें तो इसे डीप मरून और गोल्डन शेड वाला रखा गया है। जिसका फैब्रिक देखने में सिल्क ब्लेंड लग रहा है जो इसे फ्लोई और हल्का दिखा रहा है।
वहीं पल्लू को ओपन करके कंधे से खूबसूरत फॉल दिया गया है। रूहानिका के लुक में ग्लैमर का तड़का उनका ब्लाउज लेकर आया है जिसे बैकलेस टाई अप स्टाइल में बनाया गया है। जो सिर्फ डोरी से नॉट बनाकर पीछे बंधा हुआ है। यह ब्लाउज इस पूरे लुक का सेंटर हाईलाइट है।
जिसमें मॉडर्न और ट्रेडिशनल वाइब का परफेक्ट मिक्स देखने को मिल रहा है। अब एक और जहां साड़ी और ब्लाउज इतना आई कैची है वहीं उन्होंने ज्वेलरी से अपने लुक को और स्टनिंग बना दिया। कानों में झुमके और उससे अटैच पर्ल वाली चेन लुक को प्रॉपर देसी फील दे रही है। वहीं बाजूबंद ने इस पूरे लुक को और एनहांस कर दिया। एक्ट्रेस का यह अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।