जब सुभाष घई को छोटी सी गलती की वजह से सलमान ने पार्टी में मारा था थप्पड़।

सलमान खान ने ढाई दशक पहले हुए एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने केवल एक इंसान को थप्पड़ मारा है। वो शख्स है वेटरन फिल्म मेकर सुभाष घई। आज भले ही इन दोनों लोगों के संबंध बेहतर हो मगर एक पार्टी ऐसी भी थी जहां दोनों ने सारी हदें पार कर दी थी। ऐसे में वो सलीम खान ही थे जिन्होंने दोनों के बीच सुलह करवाई थी।

सलमान साल 2002 के आसपास एक बड़े विवाद में फंस गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन पर यह आरोप था कि उन्होंने अपनी तत्कालीन गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय के साथ की थी। उसी साल लहरे अखबार के साथ हुए एकइंटरव्यू में उनसे इन आरोपों पर सवाल किया गया था। इस पर सलमान कहते हैं, मैंने ऐश्वर्या को कभी नहीं मारा था। मुझे कोई भी सकता है। यहां सेट पर मौजूद कोई भी फाइटर मुझे मार सकता है। इसलिए लोग मुझसे डरते नहीं है। मैं इमोशनल हो जाता हूं।

उस समय मैं किसी और को नहीं खुद को ही नुकसान पहुंचाता हूं। मैंने कई बार गुस्से में दीवार पर सिर मारा है और खुद को चोट पहुंचाई है।

मैं किसी और को चोट नहीं पहुंचा सकता। मैंने सिर्फ एक बार सुभाष घई को मारा था लेकिन अगले ही दिन मैंने उनसे माफी भी मांग ली थी। इसी बातचीत मेंउन्होंने सुभाष घई पर हाथ उठाने की वजह बताई। उनके मुताबिक कभी-कभी इंसान अपना कंट्रोल खो देता है। सुभाष घई ने मुझ पर चम्मच से हमला किया था। मेरे चेहरे पर प्लेट तक तोड़ने की कोशिश की थी। उन्होंने मेरे जूतों पर पेशाब कर दिया था और मेरा गला भी पकड़ लिया था। उस समय मैं खुद को संभाल नहीं पाया। फिर जो हुआ वह सबके सामने है। अगले दिन मुझे जाकर उनसे माफी भी मांगनी पड़ी थी। सलमान के पिता सलीम खान इस घटना के आगे की कहानी सुनाते हैं। ज़ूम के साथ हुए एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया सलमान की सुभाष घई से कुछप्रॉब्लम हो गई थी। एक पार्टी में रात के समय दोनों के बीच कहासनी हो गई थी। अगली सुबह मैं चाय पी रहा था तो सलमान मेरे पास आए।

उन्होंने मुझसे कहा रात को सुभाष घई के साथ हाथापाई हो गई थी। मैंने पूछा कि क्या हुआ? तो सलमान ने कहा बस ऐसे ही हो गया। जब मैंने पूछा कि क्या उन्हें बुरा लग रहा है? तो उन्होंने कहा हां। जब मैंने उनसे पूछा कि क्या इस लड़ाई में शराब का भी योगदान है? तो उन्होंने कहा हां वो नशे में थे। मैंने कहा उन्हें कॉल करो और माफी मांगो। फिर चीजें ठीक हो गई और दोनों ने साथ में एक मूवी भी की थी। इस लड़ाई कादूसरा पहलू सुभाष घई बताते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा वो मेरे लिए बहुत शर्मिंदगीगी वाली रात थी। मैं घर लौटा तो बहुत उदास था। अगली सुबह सलीम साहब का फोन आया। उन्होंने मुझसे माफी मांगी और 1 घंटे के अंदर सलमान को मेरे घर भेज दिया। सलमान मेरे सामने किसी गिल्टी बच्चे की तरह खड़े थे।

मैंने मुस्कुरा कर पूछा कल रात तुम्हें क्या हो गया था? उन्होंने कहा मैं यहां इसलिए आया हूं क्योंकि पापा ने कहा है। मैंने पूछा तो क्या तुम्हें सच में अफसोस नहीं है? उन्होंने जवाब दिया बिल्कुल है। बस इसी तरह हमारे बीच सारी गलतफहमी दूर हो गई। इसघटना के कुछ सालों बाद सलमान ने सुभाष घई के डायरेक्शन में बनी युवराज में काम किया था। था मगर वो फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही। अब दोनों के बीच खूब जमती है। समय-समय पर बॉलीवुड पार्टीज और दूसरे इवेंट से उनकी तस्वीरें बाहर आती रहती है। जहां तक सलीम खान की बात है, उन्हें पिछले दिनों एक माइनर ब्रेन हैमरेज हुआ है।

परिवार ने उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है। फिलहाल वो आईसीयू में है। मगर स्टेबल कंडीशन में रिपोर्ट्स है कि डॉक्टर ने उनकी कोई ट्रीटमेंट नहीं की है।

Leave a Comment