जेल से बाहर आकर राजपाल यादव ने लगाई बॉलीवुड से गुहार। रिहाई के बाद मांगा काम। त्यहार से बाहर आकर की इंडस्ट्री से बड़ी अपील। चेक बाउंस केस में एक्टर को मिली बड़ी राहत। अपील सुन सपोर्ट में उतरे फैंस। जी हां, जैसा कि आप सब जानते हैं कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले मशहूर एक्टर राजपाल यादव इन दिनों चर्चा में हैं। दिल्ली हाई कोर्ट से 30 दिनों की अंतरिम जमानत मिलने के बाद वह अब जेल से बाहर आ चुके हैं।
रिहाई के बाद उन्होंने सबसे पहले अपने फैंस और समर्थकों का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से काम देने की अपील भी की है। आपको बता दें कि जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें लोगों का बहुत प्यार मिला है।
उन्होंने कहा कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर पीढ़ी ने उन्हें पसंद किया है। अपने पूरे फिल्मी सफर में उन्हें जो सम्मान और प्यार मिला उसके लिए वह सभी के आभारी हैं। आभार जताने के बाद राजपाल यादव ने फिल्म इंडस्ट्री से काम की गुहार लगाई। उन्होंने साफ कहा कि मुझे इंडस्ट्री में अच्छे रोल्स की जरूरत है। जिन लोगों ने पहले मेरी मदद की है, मेरा साथ दिया है। मैं उनसे रिक्वेस्ट करता हूं कि वो एक बार फिर उन रोल में मेरी मदद करें जो मैं करना चाहता हूं। इसके लिए जो भी फीस वो लोग तय करेंगे मैं काम करने के लिए तैयार हूं। मैं हर एक आशीर्वाद की वजह से आगे बढ़ा हूं। मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने सोशल मीडिया पर मेरा साथ दिया और मैं उन लोगों का भी शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मेरी बुराइयां की।
बताते चले अब उन्हें अच्छे रोल की तलाश है। उन्होंने इंडस्ट्री के लोगों से अपील की कि जिस तरह पहले उन्हें मौके दिए गए उसी तरह एक बार फिर उनका साथ दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जो फीस प्रोड्यूसर तय करेंगे वह उसमें काम करने के लिए भी तैयार हैं। उनके इस बयान से साफ है कि वह दोबारा मजबूती से वापसी करना चाहते हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि वह हर आशीर्वाद की वजह से आगे बढ़े हैं। सोशल मीडिया पर जिन लोगों ने उनका समर्थन किया उनका भी धन्यवाद किया।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिन्होंने उनकी आलोचना की उनका भी शुक्रिया क्योंकि हर अनुभव इंसान को कुछ सिखाता है। दरअसल साल 2010 में उन्होंने फिल्म अतापता लापता बनाने के लिए एक प्राइवेट कंपनी से करीब ₹5 करोड़ का कर्ज लिया था। हालांकि फिल्म सक्सेसफुल नहीं रही जिसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ा। समय पर कर्ज की रकम वापस नहीं हो सकी क्योंकि जो चेक एक्टर की तरफ से दिए गए थे वह भी बाउंस हो गए। जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ। दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश भी हुई लेकिन पूरी रकम नहीं चुकाई जा सकी। समय के साथ ब्याज बढ़ता गया और मामला और गंभीर हो गया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2018 में दिल्ली की कड़कडूमा कोर्ट ने उन्हें दोषी मानते हुए 6 महीने की सजा सुनाई थी। इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट में अपील की। उन्हें कई बार राहत मिली क्योंकि उन्होंने भुगतान करने और समझौता करने का भरोसा दिया था।
हालांकि फरवरी की शुरुआत में हाई कोर्ट ने टाइम लिमिट बढ़ाने से इंकार कर दिया और उन्हें सरेंडर करने का आदेश दे दिया। 5 फरवरी को उन्होंने अदालत में सरेंडर कर दिया था। 10 दिन जेल में रहने के बाद उन्हें अब 30 दिनों की अंतरिम जमानत मिल गई है।
