पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान हुए बीमारी के शिकार, अस्पताल में चल रहा इलाज।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में बंद हैं और बीते कुछ समय से उनकी तबीयत खराब है। उनकी एक आंख की रोशनी 85% तक चली गई है और इस बीच उनकी तबीयत को देखते हुए उन्हें जेल से अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है। जी हां, यह बड़ी खबर इस वक्त निकल कर सामने आई है क्योंकि जिस तरह से उनके बच्चों ने, उनके परिवार वालों ने, उनके समर्थकों ने और यहां तक कि भारत के भी कई पूर्व खिलाड़ियों ने उनके अस्पताल में शिफ्ट होने की अपील की थी।

अब उसी अपील को सुन लिया गया है। इमरान खान की तबीयत खराब है और इसी को देखते हुए उन्हें जेल से अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें अपने बच्चों से फोन पर बात करने की अनुमति भी दी जा रही है। सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है। उनकी आंख के इलाज के लिए 21 फरवरी से 26 फरवरी के बीच आईलिया इंजेक्शन की एक और डोज़ दी जानी है।

उन्हें आंखों के इलाज के लिए रावलपिंडी के अस्पताल में भर्ती किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इस बार उन्हें रावलपिंडी के अल शीफा आई ट्रस्ट अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया जा सकता है। अब यह स्पष्ट नहीं है कि वह अस्पताल में कितने दिन रहेंगे। अंतिम फैसला डॉक्टर से सलाह मशवरे के बाद ही लिया जाएगा। सूत्रों का यह भी कहना है कि इलाज के दौरान या उसके बाद इमरान खान को अपने कुछ करीबी सहयोगियों और जेल में बंद उनकी पत्नी ओशरा बीवी से मुलाकात की अनुमति मिल सकती है। सरकार व्यापक मेडिकल जांच कराने की भी योजना बना रही है। इनमें एमआरआई, सिटी स्कैन, एक्सरे, हृदय संबंधी जांच और पूरे शरीर के ब्लड टेस्ट जैसे प्रमुख परीक्षण शामिल हो सकते हैं।

बताया जा रहा है कि इन सभी टेस्टों जरिए उनकी सेहत की विस्तृत और आधिकारिक स्थिति स्पष्ट की जाएगी। इमरान खान को सरकार ने अकेली एक कोठरी में बंद कर रखा है। जहां ना तो उनसे किसी को मिलने की इजाजत है और ना ही वे वहां से निकल सकते हैं। उनसे मिलकर आए उनके वकील ने बताया है कि उनकी आंखों की रोशनी 85% तक जा चुकी है और उन्हें दूसरी बीमारियां भी हो सकती हैं। इसके अलावा उन्हें फ्रिज और टीवी जैसे बेसिक सुविधाएं भी नहीं दी गई है। जबकि मच्छरों की वजह से वहां सोना तक मुश्किल हो रहा है।

वकील ने मांग की है कि उन्हें टीवी नहीं तो कम से कम किताबें ही दी जाएं ताकि वे अपना समय बिता सके। इमरान खान की यह हालत सामने आने के बाद पूरी दुनिया में उनके समर्थन में रैलियां हुई और यह अपील की गई कि उनका इलाज हो। दुनिया में क्रिकेट जगत के 12 पूर्व कप्तानों ने मिलकर पाकिस्तान सरकार को चिट्ठी भी लिखी कि इमरान खान को उचित इलाज दिया जाए। वहीं पाकिस्तान के पंजाब की सूचना मंत्री अजमा बुखारी ने इमरान खान की हालिया मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि उनकी सेहत और आंखों की रोशनी पूरी तरह ठीक है।

उन्होंने बताया कि खान साहब को जेल में सभी जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं। जिसमें पौष्टिक खाना और टहलने के लिए अलग स्थान भी शामिल है। अजमा बुखारी ने कहा है कि मेडिकल जांच में किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या की पुष्टि नहीं हुई है। उनके मुताबिक इमरान खान एक आंख से घड़ी की सुइयां तक साफ देख सकते हैं। उन्होंने इमरान खान पर निशाना साधते हुए इसे उनका राजनीतिक ड्रामा करार दिया है। तो फिलहाल यह अभी तक की जानकारी निकल कर सामने आ रही है कि इमरान खान को अब अस्पताल में शिफ्ट किया जा सकता है। जहां पर अच्छे से उनका इलाज किया जा सकता है।

Leave a Comment