गोविंदा के क्या डूबते हुए करियर को सनी देओल बचा पाएंगे? जी हां, इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें यह बताया जा रहा है कि सनी देओल अपने आने वाले समय में किसी भी फिल्म में गोविंदा को एक बड़ा किरदार दिलवाने के लिए जी तोड़ कोशिश करने वाले हैं। जी हां, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सनी देओल बॉलीवुड के उभरते हुए सितारों में से एक रहे हैं जिन्होंने पिछले दो-ती साल में ऐसा कमबैक करके दिखाया जिसकी किसी ने आस भी नहीं रखी थी।
ठीक इसी कड़ी में गोविंदा की बात करें तो गोविंदा 2019 में आई रंगीला राजा को करने के बाद खाली हाथ घर पर बैठे हुए हैं। कोई भी निर्माता निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेना ही नहीं चाहता है और अभी हाल ही में परेश रावल ने सरेआम इस बात का ऐलान किया कि भागम भाग 2 से उन्हें मनोज वाजपेई से रिप्लेस कर दिया गया है। जिसके बाद से फैंस अब यह मान चुके हैं कि गोविंदा का अब करियर लगभग खत्म सा हो गया है। तो वहीं दूसरी ओर गोविंदा अपनी रोजी रोटी कमाने के लिए इधर-उधर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इन सभी अटकलों के बीच में अब ऐसी खबरें सामने आ रही है जिसमें बताया जा रहा है कि सनी देओल अब अपने छोटे भाई गोविंदा की मदद करने के लिए सबसे बड़ा कदम उठाएंगे और ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि एक समय ऐसा भी आया था।
जब गोविंदा की एक गलती की वजह से सनी देओल इतने बड़े सुपरस्टार बनकर सामने आए थे। अब सनी देओल के अगर फिल्मी सफर की बात करेंगे तो सन 2000 के आसपास आते-आते उनकी कई सारी ऐसी फिल्में रही थी जो लगातार फ्लॉप साबित हो रही थी। लेकिन 2001 में आई गदर एक प्रेम कथा को करने के बाद सनी देओल ने मानो दोबारा से अपने नाम को हिंदी सिनेमा जगत में ऐसा रोशन किया जिसकी चमक आज भी देखने को मिलती है। लेकिन दोस्तों क्या आप जानते हैं कि गदर एक प्रेम कथा सनी देओल को गलती से मिली थी।
पहले इस फिल्म के लीड हीरो थे गोविंदा और गोविंदा के मना करने के बाद ही यह फिल्म सनी देओल को मिली थी। यही बड़ी वजह है कि अब सनी देओल गोविंदा के डूबते करियर को बचाने के लिए अब उन्हें एक बड़ा कमबैक करवाने वाले हैं। अब गधे एक प्रेम कथा की बात करें तो 2001 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म बनी थी और आज भी लोगों की याद में एक खास जगह रखती है। लेकिन दोस्तों क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में सनी देओल से पहले गोविंदा को लीड किरदार के लिए माना गया था।
जी हां, खबरों के मुताबिक फिल्म की कहानी सुनने के बाद गोविंदा ने इस रोल को रिजेक्ट यानी ठुकरा दिया था। गोविंदा ने कहा था कि जब निर्देशक अनिल शर्मा ने उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई थी तो उसमें बहुत सारी गालियां और विवादित संवाद थे। गोविंदा ने इंटरव्यू में कहा था कि वैसे किरदारों में काम नहीं कर सकते जहां उनके किसी से भी पंगा लेना पड़े या इसी वजह से ही इस फिल्म में नहीं दिखेंगे। उन्होंने कहा कि कहानी इतनी गंभीर थी खासकर जहां भारत पाकिस्तान विवाद और भाषा का इस्तेमाल दिखाई दे रहा था कि वह उसे स्वीकार करने के लिए तैयार ही नहीं थे। हालांकि बाद में यह फिल्म सनी देओल ने की और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर हिट साबित हुई।
फिल्म में सनी देओल के अभिनय और संवादों ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और यह भारत की सबसे यादगार फिल्मों में से एक बन गई। फिल्म ने रिलीज़ के समय देश और विदेश में करोड़ों रुपए की कमाई भी की थी। इसके गाने डायलॉग आज भी लोग याद करते हैं। तो ऐसे में दोस्तों आप भी समझ सकते हैं कि अगर गोविंदा ने यह फिल्म नहीं ठुकराई होती तो शायद सनी देओल इतने बड़े सुपरस्टार नहीं बन पाते। और अब यही मौका है गोविंदा के डूबते करियर को बचाने का।
तब सनी देओल ने यह ठान ली है कि आने वाले समय में गोविंदा को किसी ना किसी फिल्म में उन्हें वह बड़ा किरदार से नवाजेंगे भी। वैसे अगर बात करें सनी देओल की तो अभी हाल ही में उनकी बॉर्डर 2 सुपरडुपर हिट साबित हुई। आने वाले समय में वो लाहौर 1947 जैसी फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा चर्चाओं में है।
