अजीत पवार के प्लेन हादसे पर 14 दिन बाद हुआ बड़ा खुलासा।

प्लेन हादसे में अजीत पवार की मौत 100% साजिश है। अजीत पवार का प्लेन घटना हादसा नहीं सुनियोजित साजिश। अजीत पवार के भतीजे रोहित पवार ने विमान दुर्घटना में जताई घात की आशंका। दुर्घटनाग्रस्त विमान का गुजरात से था कनेक्शन।

जी हां, महाराष्ट्र की राजनीति में बहुत बड़ा भूचाल आने वाला है। अजीत पवार की हादसे में हुई निशा पर अब अपने ही घर के लोग सवाल उठा रहे हैं और कुछ बड़ा खुलासा कर चुके हैं। क्या है महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर सवालों के भंवर में है।

पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की विमान दुर्घटना में हुई मौत के बाद जो कहा जा रहा था कि यह एक हादसा है, अब उस पर सवाल उठने लगे हैं और यह सवाल कोई और नहीं बल्कि उनके ही परिवार और पार्टी के नेता उठा रहे हैं। एनसीपी विधायक रोहित पवार ने ऐसा बयान दिया, ऐसा स्टेटमेंट दिया जिसने महाराष्ट्र की नहीं बल्कि पूरे देश की राजनीति में हलचल मचा दी है। 28 जनवरी 2026 को बारामती एयरपोर्ट के पास एक विमान क्रैश हो गया था। इस हादसे में अजीत पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। शुरुआत में इसे खराब मौसम और लैंडिंग के दौरान हुई गलती बताया गया था।

लेकिन अब अजीत पवार के घर के अपने ही लोग बता रहे हैं कि यह हादसा नहीं 100% साजिश थी। यानी अब सवाल सिर्फ मीडिया नहीं पूछ रही। सवाल अब सिर्फ विपक्ष के नेता नहीं पूछ रहे। सवाल परिवार पूछ रहा है। सवाल पार्टी पूछ रही है। सवाल महाराष्ट्र पूछ रहा है। हादसा या कुछ और? दरअसल एनसीपी शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने अपने चाचा और महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की मौत को लेकर बड़ा दावा किया है। मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने 54 स्लाइड्स की प्रेजेंटेशन के जरिए कहा कि यह हादसा नहीं बल्कि साजिश है।

रोहित ने मामले की थर्ड पार्टी एजेंसी से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने फ्लाइट के बारे में बैकग्राउंड बताया और उस दिन की घटनाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, मैं यह नहीं कह सकता कि यह राजनीतिक साजिश है या नहीं। लेकिन यह 100% साजिश है। पार्टी के बड़े नेताओं के लिए इस घटना और इसकी जांच अहम नहीं है। उनके लिए सत्ता में अपनी कुर्सी बचाना ज्यादा जरूरी है। रोहित पवार ने बताया कि यह हादसा इसलिए चर्चा में है क्योंकि गांव की पंचायत के सीसीटीवी कैमरे में प्लेन हादसा होने से पहले झुकता हुआ दिखाई दिया।

उन्होंने कहा अगर सीसीटीवी फुटेज नहीं होता तो सिर्फ सत ही या अस्पष्ट जानकारी मिलती। इस फुटेज में जांच को नई दिशा दी गई है वरना मामला दब जाता। वहीं रोहित ने पायलटों पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि शुरू में दो पायलटों को प्लेन उड़ाने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन सुबह अचानक पायलट सुमित कपूर को अकेले यह काम सौंपा गया। उन्होंने पूछा कि आखिरी मिनट का बदलाव क्यों हुआ? इसके अलावा रोहित पवार ने पायलटों के एक चैट ग्रुप की भी बात की। उन्होंने कहा कि कैप्टन सुमित कपूर हांगकांग से आए थे और क्या वे शराब पीकर आए थे? रोहित ने चैट्स दिखाते हुए कहा पायलटों के वॉट्स ऐप चैट में सुमित कपूर के खिलाफ कई मैसेज हैं। ग्रुप में उन्हें कई बार चेतावनी दी गई थी। वे बहुत ज्यादा शराब पीते हैं। रोहित पवार का कहना साफ है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान ने हाल ही में कई बार सूरत की यात्रा यानी गुजरात में जो सूरत है उसकी यात्रा की थी।

लेकिन इसके बावजूद उचित तकनीकी निरीक्षण नहीं किया गया। उन्होंने दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज में तकनीकी खामियां साफ तौर पर दिखाई दे रही है जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। रोहित ने कई और सवाल खड़ी करने वाली बातें शेयर की है। उन्होंने बताया कि अजीत पवार का प्लान पहले कार से पुणे और फिर मुंबई से जाने का था। लेकिन आखिरी समय में मीटिंग लंबी होने से प्लेन बुक किया गया। रोहित ने यह भी दावा किया कि विमान की कंपनी वीएसआर के पायलट का पुराना रिकॉर्ड खराब था। उन्होंने वॉट्स ऐप चैट के स्क्रीनशॉट दिखाए जिसमें पायलट के शराब पीने की आदत का जिक्र था। पायलट को पहले अमेरिका में ट्रेनिंग के दौरान शराब पीने के लिए 3 साल के लिए ग्राउंडेड किया गया था। हादसा से पहले के आखिरी मिनटों में पायलट की आवाज रिकॉर्ड नहीं हुई। रोहित ने दावा किया कि ट्रांसफॉर्डर ट्रैफिक डिवाइस क्रैश से 1 मिनट पहले बंद हो गया। फ्लाइट रडार डाटा और एयर ट्रैफिक कंट्रोल की बातों में अंतर है। साथ ही यह भी कहा कि लो ब्लज़िबिलिटी में भी पायलट ने लैंडिंग की कोशिश की।

रनवे 11 इस्तेमाल किया और विमान को जल्दी डिसेंड कर दिया गया। आपको बता दूं कि इससे पहले भी विपक्ष के कई नेताओं ने इस पर सवाल उठाए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत विपक्ष के तमाम नेताओं ने पहले ही कहा था कि यह एक साजिश हो सकती है। वहीं शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है।

उन्होंने कहा कि क्या अजीत पवार के पास भाजपा से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण फाइलें थी? क्या हादसे में कोई फाउल प्ले है? और अब अजीत पवार के अपने ही घर के अपने ही भतीजे सवाल उठा रहे हैं। हादसे को साजिश बता रहे हैं। रोहित पवार का साफ कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान ने हाल ही में कई बार सूरत की यात्रा की थी। लेकिन इसके बावजूद उचित तकनीकी निरीक्षण नहीं किया गया।

Leave a Comment