बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा ने कई दशकों तक इंडस्ट्री पर राज किया है। लेकिन जब वो बड़े पर्दे से दूर हुए तो काफी वक्त तक नजर ही नहीं आए। गोविंदा खुद जहां इसके पीछे इंडस्ट्री की घटिया पॉलिटिक्स को वजह बताते हैं वहीं हेटर्स ने हमेशा कहा है कि सक्सेस गोविंदा के सर चढ़ गई थी। अब एक इंटरव्यू में गोविंदा ने मच्छर और औरंगजेब जैसी भारी शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन लोगों पर निशाना साधा जो उनके करियर को खत्म करने की कोशिश में जुटे रहते हैं।
गोविंदा ने बिना लाग लपेटे कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं जो उन्हें हारते देखने के लिए मरे जा रहे हैं। गोविंदा ने उनकी नाकामयाबी और इंडस्ट्री में काम नहीं मिलने की वजह पर सवाल किया गया और पूछा कि लोग कहते हैं कि वह सेट पर लेट आने लगे थे। तो गोविंदा ने इस आरोप का करारा जवाब देते हुए कहा कि उन्हें और संजय दत्त या सलमान खान जैसे स्टार्स को सेट पर लेट आने के लिए बदनाम किया जाता है। गोविंदा ने कहा अमिताभ बच्चन जी तो हमेशा समय पर आते थे।
फिर भी उन्हें 15 साल तक काम से बाहर रखा गया। यह सब एक प्लान के तहत किया जाता है ताकि किसी को भी आउट किया जा सके। गोविंदा ने कहा कि यह सिर्फ उनके साथ नहीं बल्कि कई बड़े [संगीत] दिग्गज कलाकारों के साथ हो चुका है। गोविंदा ने करण जौहर की एक फिल्म माय नेम इज गोविंदा का जिक्र करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
उन्होंने कहा कि लोग उनकी पर्सनल लाइफ की कहानियों को फिल्मों में डालकर मजाक बनाने की कोशिश करते हैं। गोविंदा ने चेतावनी देते हुए कहा अगर कभी ऐसे लोग मेरे ह्थे चढ़ गए तो मैं रजनीकांत की तरह बीच महफिल में उन्हें प्रसाद दूंगा। अपनी ऑटोबायोग्राफी का जिक्र करते हुए गोविंदा ने कहा कि जब वह अपनी किताब लिखेंगे तो कई फिल्मी लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।
गोविंदा ने कहा कि इंडस्ट्री में दुकान चलाने के लिए लोग ईश्वर और अल्लाह पर यकीन करना छोड़ देते हैं और केवल दूसरों का बुरा करने में लगे रहते हैं। गोविंदा ने अपने फैंस से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान ना दें क्योंकि मां-बाप का आशीर्वाद उनके साथ है और उनका सितारा कभी नहीं डूब सकता। गोविंदा का यह इंटरव्यू इंडस्ट्री के लोगों के लिए धड़कनें बढ़ाने वाला हो सकता है।
