पहले घर बर्बाद करो..फिर” गोविंदा से विवाद के बीच सुनीता पर लगा गृहस्थी तोड़ने का आरोप !

गोविंदा से विवाद के बीच पति की याद में तड़पी सुनीता। पति पर पहले लगाया अफेयर का आरोप। अब रिश्ता बचाने की कोशिश में जुटी मिसेज आहूजा। सास और पति की फोटो शेयर कर जताई पुराने दिन लौटने की उम्मीद। तो गोविंदा की बीवी पर लगा अपना घर खुद बर्बाद करने का इल्जाम। क्या अपनी ही शादी खुद तोड़ने पर तुली है बड़बोली सुनीता। जी हां, गोविंदा पर कई आरोप लगा चुकी उनकी पत्नी सुनीता आूजा पर ही अब अपनी गृहस्ती खुद बर्बाद करने के आरोप लग रहे हैं। कहा जा रहा है कि सुनीता ने खुद अपनी शादीशुदा जिंदगी का तमाशा बना दिया और अब विक्टिम कार्ड खेल गोविंदा को बदनाम कर रही हैं।

सबसे पहले तो आपको बता दें कि यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि गोविंदा के फैंस ने सुनीता पर लगाए हैं। दरअसल गोविंदा संग अनबन की खबरों के बीच सुनीता ने जल्द ही सब कुछ ठीक होने की उम्मीद जताई है। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि अब गोविंदा के फैंस ने ही सुनीता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उन पर अपना घर खुद बर्बाद करने का इल्जाम लगाया है। यह सब शुरू हुआ मंगलवार को जब सुनीता ने पति गोविंदा और अपनी दिवंगत सास के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की। इस थ्रोबैक अनसीन फोटो में सुनीता गोविंदा और निर्मला देवी के साथ हैप्पी पोज़ देती नजर आ रही हैं।

साड़ी में सुनीता खूबसूरत लग रही हैं। वहीं गोविंदा भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए सुनीता ने कैप्शन में लिखा है कि अच्छे पुराने दिन जल्द वापस आएंगे। जय माता दी। जैसे ही यह पोस्ट इंस्टा पर शेयर किया गया तो माना जाने लगा कि सुनीता खुद अपना रिश्ता बचाना चाहती है। जिसके लिए उन्होंने पहल भी कर दी है। मां को भगवान मानने वाले गोविंदा की यह फोटो शेयर कर सुनीता ने इस बात का हिंट दिया है।

हालांकि जैसे ही सुनीता ने इस फोटो को इंस्टा पर शेयर किया वैसे ही चीची के फैंस ने चीची की बीवी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लोगों ने सुनीता पर घर का झगड़ा बाहर लाने का आरोप लगाना शुरूकर दिया। एक यूजर ने लिखा कि अगर आप सच में पति से प्यार करती हैं तो कोशिश करें कि उनके बारे में दूसरों के सामने बुरा ना कहें। बाहरी लोग आपके रिश्ते को ठीक नहीं कर सकते। इसे सिर्फ आप दोनों ही मिलकर बेहतर बना सकते हैं। वहीं एक और ने सुनीता को सलाह देते हुए लिखा कि आप खुद अपना घर संसार खराब मत कीजिए। बाहर के लोग सिर्फ तमाशा देखते हैं। कोई साथ देने नहीं आता।

एक और ने तंज कसते हुए कमेंट किया रायता कम फैलाइए। उसे समेटना भी होता है। वहीं एक ने लिखा कि आप बिना सोचे समझे गोविंदा सर का अपमान करते हैं। पहले गाली दे दो फिर माफी मांग लो। आपने हमेशा गोविंदा सर का मजाक उड़ाया है। लोगों की यह बातें साफ तौर पर जाहिर कर रही हैं कि कहीं ना कहीं गोविंदा के फैंस मानते हैं कि उनके फेवरेट एक्टर की जिंदगी में यह भूचाल सुनीता के बड़बोलेपन की वजह से आया है। बहरहाल आपको बता दें कि बीते एक साल से एक्टर की शादीशुदा जिंदगी में भयंकर उथल-पुथल मची हुई है।

हद तो यह है कि पति-पत्नी की आपसी अनबन घर की चार दीवारी से निकलकर सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। पिता का फर्ज ना निभाने, परिवार और काम पर ध्यान ना देने और यंग एक्ट्रेस संग अफेयर समेत कई गंभीर आरोप सुनीता अहूजा गोविंदा पर लगा चुकी हैं। तो वहीं गोविंदा भी चुप नहीं बैठे हैं। एक इंटरव्यू में गोविंदा ने सुनीता के सारे आरोपों का जवाब दिया। गोविंदा ने साफ कहा कि वह अपने बच्चों की भलाई के लिए राजनीति छोड़ चुके हैं। के एक्टिंग करियर के लिए उन्होंने खुद नाडेडवाला से सिफारिश भी की थी। यही नहीं गोविंदा अपने अफेयर की खबरों पर भी सफाई दे चुके हैं और सुनीता के सारे आरोपों को झुठला चुके हैं।

Leave a Comment