24 घंटों में राजपाल यादव को मिली 1 करोड़ से ऊपर की फाइनेंशियल हेल्प। जी हां, राजपाल यादव इस वक्त दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैद है और जेल जाने से पहले राजपाल यादव ने एक मीडिया को कहा था कि उनके पास कोई चारा नहीं है जेल जाने के सिवा क्योंकि उनके पास इतने पैसे है ही नहीं। जब राजपाल यादव जो फिल्म इंडस्ट्री में 200 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं .
उनके जैसा आर्टिस्ट इस तरह मजबूर हो जाता है पैसों के आगे तो फिर यह बात सवाल उठाती है कि यह इंडस्ट्री कितनी सुरक्षित जगह है ऐसे में अब राजपाल यादव को बड़ी मदद आई है और यह सोचने वाली बात है कि यह बड़ी मदद इंडस्ट्री से नहीं बल्कि इंडस्ट्री के बाहर से आई है। हां, हम इंडस्ट्री से सुनते हैं कि बड़े सुपरस्टार ने इतने करोड़ डोनेट किए, इतने करोड़ की सहायता की। लेकिन राजपाल यादव की मदद के लिए फिल्म इंडस्ट्री से कोई भी बड़ा सुपरस्टार नहीं आया है।
बल्कि राजपाल यादव को सबसे बड़ी मदद देने की घोषणा की है पॉलिटिशियन इंद्रजीत यादव ने जिन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने यह ऐलान किया है कि वो राजपाल यादव को ₹1 करोड़ की मदद करेंगे। मैं मेरे जैम परिवार की तरफ से ₹1 करोड़ 111 लाख राजपाल भाई को दे रहा हूं। यह पैसा वो कोर्ट में जमा करवाने के लिए खुद जाएंगे। इसके बाद जेजेडी के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने भी एक पोस्ट की जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे राजपाल यादव की स्थिति के बारे में पता चला है और मेरी पार्टी राजपाल यादव को ₹1 लाख की फाइनेंसियल हेल्प करेगी।
तो बहुत बड़ा सपोर्ट राजपाल यादव को मिला है। लेकिन पॉलिटिकल पार्टीज से मिला है। बॉलीवुड इंडस्ट्री से अभी तक कोई सपोर्ट नहीं मिला है। हां, बॉलीवुड के कुछ सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर राजपाल यादव के हेल्प की गुजारिश की है। लेकिन कोई भी बड़ा सुपरस्टार राजपाल यादव की फाइनेंशियल हेल्प के लिए नहीं आया है अभी
