सलमान खान की अपकमिंग फिल्म द बैटल ऑफ गलवान पोस्टपोन होने की रिपोर्ट्स आ रही है। यह फिल्म जो 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, अब खबर आ रही है कि इंडिपेंडेंस डे के मौके पर यह फिल्म रिलीज की जाएगी। वैसे तो इंडिपेंडेंस का मौका और पेट्रियोटिक फिल्म यह एक जबरदस्त कॉम्बिनेशन है।
लेकिन आखिर जो फिल्म अप्रैल में रिलीज़ होने वाली थी, उसे अब अगस्त में क्यों शिफ्ट करना पड़ा है? यह सवाल सभी पूछ रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म का जो सब्जेक्ट है गलवान वैली का युद्ध इसमें दिखाया गया है। इस फिल्म के लिए एक शर्त रखी गई है कि मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस से इस फिल्म को क्लीयरेंस मिलेगी तभी इस फिल्म को रिलीज किया जा सकता है। इसके अलावा खबर यह भी आ रही है कि फिल्म के अंदर कुछ और एक्सटेंडेड शूट्स ऐड की गई है और यह शूट अभी शुरू हुई ही है।
यह शूट कंप्लीट होगी। इसके बाद यह भी एडिट होगी और फिर फिल्म के साथ इसे कंपाइल किया जाएगा। उसमें समय लग सकता है। यही वजह है कि मेकर्स इस फिल्म को इंडिपेंडेंस डे पर रिलीज़ करने की सोच रहे हैं। फिलहाल फिल्म के मेकर्स की तरफ से कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। लेकिन मीडिया में सभी तरफ यह खबर है कि सलमान खान की फिल्म इंडिपेंडेंस डे के मौके पर आने वाली है।
इधर सलमान खान ने अप्रैल 17 की डेट छोड़ी तो अक्षय कुमार ने ही इस डेट को पकड़ लिया और वह आने वाली फिल्म भूत बंगला को इस तारीख पर रिलीज़ करने जा रहे हैं। पहले यह फिल्म मई में आने वाली थी।
लेकिन अब जब सलमान की बैटल ऑफ गलवान शिफ्ट होने की खबर आ रही है तो अक्षय अपनी फिल्म उस तारीख को रिलीज करने का मन बना चुके हैं। इनफैक्ट अक्षय की टीम ने इसकी अनाउंसमेंट भी कर ली
