बिना तलाक के आखिर शादी कैसे हो गई? वड़ापाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित ने तो अब हद ही पार कर दी है। अपने पति यानी गेरा साहब को छोड़कर मिस्ट्री मैन से शादी रचा ली है। जी हां, बीते 8 दिनों के नाटक के बाद यह स्टोरी मुकम्मल होती नजर आ रही है।
उनके लेटेस्ट पोस्ट ने तहलका मचा दिया है। पिछले एक हफ्ते से पति युगम गेरा पर बेवफाई का आरोप लगाने वाली बिग बॉस ओटी3 कंटेस्टेंट ने कुछ फोटो शेयर की हैं जिसमें ऐसा लग रहा है कि उन्होंने मिस्ट्री मैनसंग शादी कर ली है।
हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है इसकी जानकारी नहीं। वैसे जानकारी जानने की भी क्या जरूरत है? यह तो खुलेआम लोगों को नाटक लग रहा है, स्क्रिप्टेड लग रहा है। लेकिन वह लाल जोड़े में पराए मर्द के साथ दिखाई दे रही हैं। जिसको लेकर लोग काफी नाराज भी हैं। इस लड़के ने शेरवानी पहन रखी है और राजपूतों की तरह हाथ में तलवार पकड़ी है। साथ में कैप्शन में लिखा है फाइनली।

इससे पहले उन्होंने उस शख्स को प्रपोज किया था। साहब इस पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं। चंद्रिका दीक्षित ने Instagram पर छह फोटो पोस्ट की हैं जिसमें वह दुल्हन की तरह सजी हुई हैं। लाल रंग की चुनरी से सिर ढका है और मिस्ट्री मैन के साथ तरह-तरह के पोज़ दे रही हैं। कुछ फोटोस में वह उनकी बाहों में सिमटी दिख रही हैं। हाथों में हाथ थामे उनकी नजरों में खोई हुई है। मुस्कुरा रही हैं मानो उन्होंने शादी कर ली है। हालांकि मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र नजर नहीं आ रहा। लोग भी इसे स्क्रिप्टेड बता रहे हैं। चंद्रिका की इस पोस्ट पर लोग भी चुटकी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा बच्चा किसका था? मगर ने लिखा सब कुछ स्क्रिप्टेड है। कांग्रेचुलेशंस वी नीड अ वेडिंग वॉग शादी मुबारक। मकर ने लिखा कि भाई इतनी जल्दी कैसे मिल गए आपको?
मगर ने लिखा चश्मे वाले भैया को बिना डिवोर्स दिए शादी कैसे कर ली? मिक्स ने लिखा पुराने पति वाली पोस्ट तो डिलीट कर दो कम से कम। मर्ज ने लिखा फेक शादी कौन सी शूटिंग का है दीदी? दिए वगर्ज लिखा नाइस नाउ अनाउंस प्रेगनेंसी टुमारो और बता दो कि हमें बच्चा भी होने वाला है। वेगज़ ने लिखा मत मेहनत करो। अगर खुद में टैलेंट नहीं है तो यह सब नौटंकी दो-चार दिन चलेगी। बस अपनी दुकान खोलो, चटनी वाले, बढ़िया वड़ा पाव खिलाओ और घर चले जाओ। आपको बता दें कि चंद्रिका के बेटे का नाम रुद्र है। वह अक्सर उनके वीडियोस में नजर आता रहता है। मगर बीते कुछ वक्त से उसके साथ वह कोई वीडियो पोस्ट नहीं कर रही हैं। इसके अलावा जब रियलिटी शो में थी तो हमेशा यही कहती थी कि उनके चाचा ताऊ शो देख रहे हैं।

इसलिए वह ऐसा कुछ नहीं कर सकती जिससे वह शर्मिंदा हो। लेकिन अब यहां तो खुलकर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर यहां तक कि अब शादी भी कर रही हैं।
सोशल मीडिया और मीडिया में बने रहने का यह तरीका लोगों ने खोज लिया है। आजकल ऐसी कई रियलिस्टिक वीडियोस बन रही हैं जिसको लोग सच मान लेते हैं। ऐसी ही वीडियोस का सहारा चंद्रिका दीक्षित भी लेती दिख रही हैं। लेकिन यह सब कुछ दिन ही टिकता है। पब्लिक सब जानती है। वैलेंटाइन वीक चल रहा है और इस वीक में वह यह सब कर रही हैं। जहां अपने पति से रिश्ता तोड़कर किसी गैर मर्द से शादी कर रही है। वो भी बिना तलाक लिए।
