हाथ में भगवद गीता लिए जेल से बाहर आए जयराज आहिर।

गुजरात के बगदाना शहर में एक भजन कार्यक्रम के दौरान मायाभाई आहिर से हुई छोटी सी गलती और मामला कोर्ट तक पहुंचा। फिलहाल इसी मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

खबर है की इस मामले से जुड़े आरोपी जयराज आहिर को कोर्ट से बैल मिल गई है। जयराज अहीर, नाजू कमालिया, काना कमालिया, संजय चावड़ा और दिनेश सोलंकी ने महुवा कोर्ट में जमानत याचिका दायर की. इन सभी आरोपियों की अर्जी पर आज कोर्ट में दलीलें सुनी गई।

इस सुनवाई के बाद 6 आरोपी को आज जमानत मिल गई है।नवनीत बलधिया मामले में जयराज अहीर जेल से रिहा हो गए हैं. जेल से बाहर आते समय जयराज अहीर के हाथ में भगवत गीता देखी गई. जयराज अहीर को कानूनी शर्तों के अधीन जेल से रिहा कर दिया गया है। जयराज अहीर समेत 6 आरोपियों को जमानत मिल गई है.

बता दे की इससे पहले 8 लोगो को जमानत दी गई है।

Leave a Comment