कहां गायब हुई ‘राज़’ की मशहूर हीरोइन? एक झटके में छोड़ दिया बॉलीवुड !

कहां गायब हुई रास की हीरोइन? भूत का किरदार निभाकर रातोंरात हो गई थी मशहूर। 24 साल से लापता एक्ट्रेस की चर्चा तेज। एक झटके में क्यों छोड़ दी बॉलीवुड इंडस्ट्री? आज भी कमबैक का इंतजार कर रहे फैंस। हॉरर फिल्म राज जो आज एक कल्ट मूवी बन चुकी है। इस फिल्म के गाने, किरदार, एक्टर्स की चर्चा आज भी होती है। जहां बिपाशा बसु डीनो मोरिया के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं लेकिन फिल्म का वो कैरेक्टर जिसने लोगों की रातों की नींद उड़ा दी थी। अपने किरदार से फैंस के दिलों में दहशत भर दी थी।

उस एक्ट्रेस के बारे में लोग कम ही जानते हैं। बता दें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी है और यह फैसला उन्होंने क्यों लिया और आज वह कहां है? सब कुछ आपको विस्तार से बताते हैं। अब तक आप समझ ही गए होंगे कि हम मालिनी शर्मा की बात कर रही हैं। उन्होंने फिल्म राज में भूत का किरदार निभाया था। अपनी कमाल की एक्टिंग से लोगों के होश उड़ा दिए थे। एक्ट्रेस ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग और बोल्ड अंदाज से दर्शकों को ऐसा डराया कि वो रातोंरात सबकी फेवरेट बन गई थी।

लेकिन हैरानी की बात यह रही कि हॉरर फिल्म राज के बाद से मालिनी अचानक से गायब हो गई और यह कोई नहीं जानता कि 24 साल बाद वो आज कहां है और क्या करती हैं। बता दें राज की मालिनी किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मौजूद नहीं है और इंटरनेट पर भी इनके मौजूदा हालातों के बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं मिलती है। कल्ट फिल्म राज से शोहरत हासिल करने वाली इस एक्ट्रेस को आज भी 90ज के फैंस बेहद याद करते हैं। बहुत कम बार ऐसा देखा जाता है कि कोई सेलेब अपनी पहली ही फिल्म से सुपरस्टार बन जाए और लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ले। मालिनी शर्मा ने सही मायनों में ऐसा करिश्मा 2002 में करके दिखा दिया था। और गौर किया जाए मालिनी शर्मा की निजी जिंदगी की तरफ तो वह भी काफी इंटरेस्टिंग रही थी।

दरअसल एक्टिंग डेब्यू से पहले साल 1997 में मालिनी ने तुम्बेन एक्टर प्रियांंशु चैटर्जी के साथ शादी कर ली थी। लेकिन 4 साल बाद इन दोनों का तलाक हो गया और फिर कभी इस कपल ने दूसरी शादी नहीं की थी। जहां प्रियांंशु अभी भी बतौर एक्टर फिल्मों में काम कर रहे हैं। वहीं मालिनी ने रातोंरात इंडस्ट्री छोड़ दी। जानकारी के लिए आपको बता दें फिल्म राज की सफलता के बाद मालिनी शर्मा को डिनो मौरिया की फिल्म गुन्हा के लिए कास्ट कर लिया गया था।

लेकिन कुछ समय शूटिंग करने के बाद उन्होंने महेश भट्ट के निर्देशन में बनने वाली इस मूवी को छोड़ दिया। जिसके बाद गुनाह में बिपाशा बसु की एंट्री हुई थी। तब से लेकर अब तक मालिनी शर्मा के बारे में कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है। कुछ कहते हैं कि वह विदेश में शिफ्ट हो गई हैं और गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस को लेकर कोई भी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। ब्यूरो रिपोर्ट ई2 [संगीत] [संगीत]

Leave a Comment