मशहूर एक्ट्रेस की मां का हुआ निधन, काम से घर लौटते ही मिली बॉडी।

मशहूर एक्ट्रेस की मां का हुआ निधन। मां के जाने के बाद दर्द में तड़प रही 44 की हसीना। काम के चलते मां के आखिरी पलों में साथ भी रह नहीं पाई एक्ट्रेस। 44 की एक्ट्रेस की तड़प को सुन निकल पड़ेंगे आंसू।

जी हां, अपनी मां को खोने के बाद हर दिन पछतावे में जी रही यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की बेबी डॉल एक्ट्रेस सनी लियोनी हैं। 44 साल की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस सनी जहां भी जाती हैं, लोगों को अपना दीवाना बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।

अदाओं से लेकर अपनी मुस्कान और खूबसूरती से सबका दिल जीत लेने वाली सनी लियोनी जितनी हसमुख और बबली नजर आती हैं। उनके दिल के अंदर उतना ही गहरा दर्द और खालीपन छुपा हुआ है। दरअसल हाल ही में सनी लियोनी ने अपनी मां के निधन को लेकर खुलकर बात की और वह बातें सुनकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं। सनी ने अपनी मां बलवंत कौर बोहरा के निधन पर बात करते हुए बताया काश मैं तब घर जल्दी पहुंच जाती क्योंकि जब तक मैं पहुंची वह गुजर गई थी। पता नहीं कि यह हर इंडियन पेरेंट्स के साथ है या नहीं।

लेकिन वह कभी अपने बच्चों को नहीं बताते कि चीजें कितनी गंभीर है। वह नहीं बताते कि उनकी जिंदगी में सब कुछ बहुत ज्यादा गंभीर है। इतना ही नहीं आगे भी सनी ने कहा हमारे पिता हमें प्रोटेक्ट करके रखना चाहते थे। वो हमसे बातें छिपाते थे ताकि हम किसी बात की चिंता ना कर सकें। सनी ने आगे उस दिन का भी जिक्र किया जब उनकी मां का निधन हुआ। एक्ट्रेस बताती हैं कि वह उस दिन अपने काम पर गई थी.

लेकिन जैसे ही घर पहुंची उनकी मां का निधन हो चुका था। आगे एक्ट्रेस ने बताया कि आखिरी पलों में मां के पास ना होने का गम उन्हें हमेशा रहेगा। बता दें कि बलवंत कौर बोहरा का निधन साल 2008 में हुआ था। जी हां, सोशल मीडिया पर अक्सर मुस्कुराती हुई तस्वीरें शेयर करने वाली सनी लियोनी के इस दर्द भरे खुलासे ने उनके फैंस को भी भावुक कर दिया है। फैंस लगातार कमेंट कर सनी को हिम्मत देने की कोशिश कर रहे हैं और कह रहे हैं कि मां हमेशा उनके दिल में जिंदा रहेंगी।

सनी ने यह भी बताया कि मां के जाने के बाद उन्हें यह एहसास हुआ कि काम से ज्यादा जरूरी परिवार होता है। उन्होंने कहा कि अब वह कोशिश करती हैं कि अपने बच्चों और पति के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताएं ताकि उन्हें कभी ऐसा पछतावा ना हो। गौरतलब है कि सनी लियोनी ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

ग्लैमर की दुनिया में रहने के बावजूद उनकी निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव रहे हैं। मां का निधन सनी की जिंदगी का वो दर्दनाक मोड़ था जिसने उन्हें अंदर से तोड़ दिया। आज भले ही सनी लियोनी स्टेज पर मुस्कुराती दिखे, फिल्मों और इवेंट्स में चमक बिखेरती नजर आए, लेकिन मां की कमी हर पल उन्हें महसूस होती है। बहरहाल बता दें कि 44 साल की सनी अपने पति डेनियल वेबर और तीन बच्चों के साथ एक हैप्पी फैमिली की तरह रहती हैं और अपनी जिंदगी को खुलकर एंजॉय करती हैं।

Leave a Comment