फरीदाबाद के सूरजकुंड में बड़ा हादसा, झूला टूटा, 1 पुलिसकर्मी का निधन, कई घायल।

अभी-अभी आपने जो झूला टूटने का वीडियो देखा वह हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले का है। आज यानी कि 7 फरवरी की शाम यह हादसा हुआ। वीडियो में हम देख सकते हैं कि झूला चलते-चलते अचानक टूट कर गिर गया। आज तक से जुड़े सचिन गौर की रपट के मुताबिक इस दुर्घटना में एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई। जबकि करीब 13 लोग घायल हो गए हैं।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे पर डीसीपी एनआईटी मकसूद अहमद ने क्या कहा सुनिए। सर मेले में हादसा हुआ है। झूला गिरा है। कितने लोग घायल हैं?

क्या कुछ स्थिति है? मेले में अभी एक झूला गिरने की वजह से थोड़ा सा एक हादसा हो गया है। जिसमें कि अभी हमने स्थिति का आकलन किया जा रहा है। कुछ लोग घायल हैं जिनको अस्पताल भेजा गया है। उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। अभी एक बार हम स्थिति का जायजा ले रहे हैं। हम ये फिगर भी पता कर रहे हैं। कितने लोगों को चोट लगी है और उसमें हमारे दो पुलिस के दो जवान है। एक इंस्पेक्टर है और एक एसपीओ है। उनको भी चोट लगी है। और वो जो है जब झूला गिरा था तो एक साइड से पहले झूला गिरा। उसके बाद में दूसरी साइड जब हमारे पुलिस के जवान बचाने के लिए उनको गए थे लोगों को। तभी दूसरी साइड से भी झूला गिर गया। उसके बाद में उनको चोट लगी है।

अभी अस्पताल लेके गए हैं। अभी एक बार हम स्थिति का आकलन करेंगे। फिर हम आपको अपडेट घायल हुए हैं और झूला गिरा कैसे है? क्या कोई इसके लिए प्रॉपर इसकी जांच की जाएगी। इसके और उसके झूले जो ऑपरेटर है उसके खिलाफ कारवाई भी पुलिस के हिसाब से भी की जाएगी। जो भी कानूनी कारवाई बनती है। इसकी जांच भी पूरी तरह से की जाएगी। अभी एग्जैक्ट नंबर हम पता कर रहे हैं कि कितने लोग घायल हैं। उसके बाद में हम वापस का नाम क्या है? एसपीओ का नाम क्या है? कहां से पुष्टि एक बार अभी हम सारे पता करके फिर आपको बताते हैं घायलों के बारे में। सर से क्या है? हादसे के बाद डीसी आयुष सिन्हा घटना स्थल पर पहुंचे और कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कारवाई की जाएगी और आगे उन्होंने क्या कहा वो भी सुनिए। सर क्या मामला है? जी आज करीब सवा5 बजे एक यहां पे एक दुखद घटना हुई है जो सूरजपुर में जो झूला था वो झूला जो है वो टूटा एक इंसिडेंट हुआ और इस इंसिडेंट में जो है करीब जो है 13 लोग जो थे वो अभी जो है इंजर्ड है परंतु उनमें से नौ जो व्यक्ति हैं वो इमीडिएटली एंबुलेंस से रश किए गए पास में जो सुप्रीम हॉस्पिटल है और चार व्यक्ति जो है वो बीके हॉस्पिटल भी रश किए गए हैं जो अंडर ट्रीटमेंट है और इसमें एक बहुत ही दुखद घटना ये है कि जो एक पुलिस के मुलाजिम थे हमारे इंस्पेक्टर साहब उन्होंने बचाने की कोशिश की और उसके बाद जो है वो जो इंसिडेंट में वो जो है ब्रॉड डेड तो उन्होंने पूरी कोशिश की और अभी जो है प्रेजेंटली अंडर ट्रीटमेंट चल रहे हैं। बाकी व्यक्ति है सुप्रीम हॉस्पिटल और सिविल हॉस्पिटल का भी एडमिशन इस घटना पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिखा कि फरीदाबाद में आयोजित सूरजकुंड मेले के दौरान हुए हादसे से अत्यंत दुखी हूं।

इस दुर्घटना में जान गवाने वाले व्यक्ति के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। साथ ही घायल हुए लोगों के समुचित एवं तत्काल उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हरियाणा सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ घायलों तथा उनके परिजनों के हर संभव सहायता प्रदान करने में जुटी हुई है। यह 39वां अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला 31 जनवरी से शुरू हुआ जिसका उद्घाटन उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया था। यह मेला 15 फरवरी तक चलेगा। मेले में भारत के 30 राज्यों के लगभग 10,150 कलाकार भाग ले रहे हैं। जबकि 46 देशों के कलाकार भी इसमें शामिल हुए हैं।

सूरजकुंड मेला हर साल हरियाणा के फरीदाबाद में लगने वाला एक बड़ा सांस्कृतिक मेला है। इसमें भारत और दूसरे देशों के कलाकार अपनी कला, हस्तशिल्प और हर करघा के सामान दिखाते और बेचते हैं। मेले में झूले, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अलग-अलग राज्यों के खाने भी होते हैं। इसी वजह से यह मेला कला, संस्कृति और मनोरंजन का खास केंद्र माना जाता है।

Leave a Comment