एstन फाइल्स के नए दस्तावेजों में एप्सन और भारत के उद्योगपति अनिल अंबानी के बीच हुई बातचीत में लंबी स्वीडिश गोरी सुनहरे बाल वाली महिला की पेशकश की गई है। इस वीडियो में आपको बताएंगे कि अनिल अंबानी और एस्टीन की मुलाकात कैसे और कहां हुई और इनके बीच बातचीत क्या-क्या हुई।
अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के जो दस्तावेज जारी किए हैं उनमें अनिल अंबानी से जुड़े नए खुलासे सामने आए हैं। इन दस्तावेजों में एप्सन और अनिल अंबानी के बीच की 2017 से 2019 तक की बातचीत सामने आई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक इनमें कारोबार, वैश्विक मामलों और महिलाओं को लेकर भी चर्चा हुई। 9 मार्च 2017 की बातचीत में अनिल ने एपस्टीन से पूछा कि क्या सुझाव है? इस पर एपस्टीन ने लिखा कि मुलाकात मजेदार बनाने के लिए लंबी स्वीडिश गोरी सुनहरे बाल वाली महिला बेहतर होगी। इसके बाद अंबानी ने जवाब दिया इसे तुरंत अरेंज करो। एपस्टीन ने फिर जवाब में लिखा कि किसी और से भी अगर आपको चुपचाप मिलना हो तो आप मुझे कभी भी बता सकते हैं। 2017 में एपस्टीन ने अनिल अंबानी से महिलाओं के बारे में उनकी पसंद भी पूछी। अंबानी ने बॉलीवुड हॉलीवुड से जुड़े अपने लिंक का भी जिक्र किया। एपस्टीन ने पूछा कि क्या कोई अभिनेत्री या मॉडल आपकी पसंद को दर्शाती है? उम्मीद है कि मेरल स्ट्रीप नहीं मैं मदद नहीं कर पाऊंगा। अंबानी ने जवाब दिया कि बेहतर स्वाद मेरे दोस्त हमारी अगली फिल्म स्कारलेट जॉनसन के साथ है। इस पर एपस्टीन ने कहा कि मुझे खुशी है कि आप जवान गोरी महिलाओं को पसंद करते हैं। चैट से यह भी सामने आया कि एपस्टीन लगातार अपने नेटवर्क के लोगों के नाम का इस्तेमाल करता रहा।
इस बीच एस्टीन ने अनिल अंबानी के बारे में जहां से हो सके वहां-वहां से जानकारी इकट्ठा करना भी शुरू कर दिया था। फरवरी 2017 में एस्टीन ने न्यू एज गुरु दीपक चोपड़ा से पूछा कि क्या उन्हें अनिल अंबानी के बारे में कोई भी जानकारी है? तो चोपड़ा ने कहा कि वे बहुत अमीर हैं। बहुत ज्यादा ध्यान भी चाहते हैं। बहुत सेलिब्रिटी कॉन्शियस हैं। अनेक व्यवसाय हैं
लेकिन दोनों भाइयों में आपस मेल नहीं होता। एस्टीन ने व्यवसाई टॉम प्रिट्सकर से पूछा कि वे मुकेश या अनिल अंबानी के बारे में कुछ जानते हैं। उन्होंने वेंचर कैपिटलिस्ट पीटर थील को भी अनिल अंबानी से मिलने की सलाह दी। इसी दौरान एपस्टीन ने अंबानी परिवार से जुड़ी कई किताबें भी मंगवाई और कई किताबों से जानकारी इकट्ठी की। यह बातचीत उस समय की है जब एपस्टीन को पहले ही 2008 में नाबालगों से जुड़े यौन अपराध के मामले में सजा मिल चुकी थी। इसके बावजूद एबस्टीन दुनिया के कई प्रभावशाली और ताकतवर लोगों के संपर्क में बना हुआ था। रिकॉर्ड बताते हैं कि दोनों के बीच पेरिस और न्यूयॉर्क में मिलने की योजना भी बनी। मई 2019 में अनिल अंबानी के न्यूयॉर्क दौरे के वक्त एप्सन ने उन्हें मैन हेटन अपने घर बुलाया।
दूसरे ईमेल्स में यह भी खुलासा हुआ कि अंबानी और एपस्टीन के बीच अंतरराष्ट्रीय यात्राओं, बिजनेस मीटिंग्स और वैश्विक मंचों पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर बातचीत हुई थी। इनमें पेरिस, न्यूयॉर्क और वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के कार्यक्रमों में मुलाकात का भी जिक्र किया गया है। इसके अलावा जनवरी 2018 में डावोस स्विट्जरलैंड में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में डोनाल्ड ट्रंप पर हुई प्रतिक्रियाओं के बारे में भी बातचीत काफी ज्यादा दिखाई दी। अंबानी के अलावा भी कई भारतीय और भारतीय मूल के सेलिब्रिटी एस्टीन के संपर्क में थे। इनमें फिल्म फिल्मकार मीरा नायर, डायरेक्टर अनुराग कश्यप, अभिनेत्री नंदिता दास, वेलनेस गुरु दीपक चोपड़ा, बिल गेट्स और यहां तक कि पीएम मोदी का नाम भी शामिल है।
हालांकि फाइल में नाम होना किसी अपराध का सबूत तो नहीं है, लेकिन यह एस्टीन के साथ संबंधों को जरूर उजागर करता है। लेकिन अनिल अंबानी और एप्सन की बातचीत साफ तौर पर महिलाओं की पेशकश का सबूत पेश करता है। फिलहाल अनिल अंबानी के प्रतिनिधि ने इस मामले पर कोई भी जवाब देने से इंकार किया है। लेकिन अब अनिल अंबानी सवालों के घेरे में आ गए हैं।
