करोड़ों के कर्ज में दबे गोविंदा। चीची के मैनेजर ने किया शॉकिंग खुलासा। हीरो नंबर वन पर पड़ी बुरे वक्त की ऐसी मार, गिरवी रखना पड़ा 16 करोड़ का बंगला। देखिए कितना आलीशान है वह घर जिसके बिकने की आ गई थी नौबत। 160 करोड़ की नेटवर्थ के मालिक कहलाते हैं गोविंदा। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि गोविंदा 1 अरब से भी ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि अरबों की संपत्ति के मालिक गोविंदा पर ऐसा बुरा वक्त आएगा कि वह सिर से पैर तक कर्ज में डूब जाएंगे और हालात इतने बिगड़ जाएंगे कि उन्हें अपना घर गिरवी रखना पड़ेगा।
हाल ही में गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए खुलासा किया कि एक्टर ने अपनी जिंदगी में इतना बुरा दौर देखा कि उन्हें करोड़ों का कर्ज लेना पड़ा जिसके लिए उन्हें अपना बंगला जलदर्शन गिरवी रखना पड़ा। हालांकि गनीमत है कि गोविंदा अब उस कर्ज को उतार चुके हैं और अपने गिरवी रखे बंगले को छुड़वा चुके हैं। बावजूद इसके गोविंदा का बंगला सुर्खियों में छा गया है।

बता दें कि गोविंदा के इस बंगले की कीमत तकरीबन ₹16 करोड़ बताई जाती है। मुंबई के सबसे पौश इलाकों में से एक जूहू में उनका बंगला केरिया पार्क के पास स्थित है। यह एक सी फेसिंग बंगला है जहां से अरब सागर का बेहद शानदार नजारा दिखता है। यही वजह है कि एक्टर ने अपने बंगले को जलदर्शन नाम दिया है। यह मल्टीस्टोरी बिल्डिंग है। जहां गोविंदा ने अपने परिवार के साथ जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव देखे हैं। हालांकि बीते कुछ साल से गोविंदा की बीवी सुनीता बेटी टीना और यश के साथ बंगले के सामने स्थित अलग बिल्डिंग में रह रही हैं। जिसका खुलासा हाल ही में खुद सुनीता ने किया था। गोविंदा के बंगले की बात करें तो अंदर से यह बेहद आलीशान दिखता है।
महंगे फर्नीचर, हाई एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, पेंटिंग्स, मूर्तियां और फैमिली फोटोस घर की दीवारों को खास बनाते हैं। उनके फिल्मी करियर के अवार्ड्स और यादगार चीजें इस घर की शान को और भी ज्यादा बढ़ा देती हैं। घर के लिविंग रूम की बात करें तो कमरे की दीवारों का रंग सफेद है। रूम में नीले और ब्लैक कलर के आरामदायक सोफे रखे गए हैं।

रूम में ब्लैक कलर के पर्दे हैं जिन पर फ्लोरल मोटिव्स बने हैं। सफेद दीवारों पर टाइल्स का भी काम है। गोविंदा और सुनीता ने अपने घर का इंटीरियर कंटेंपररी थीम के अनुसार करवाया है। डाइनिंग रूम और हॉल की दीवारों की शोभा मल्टी कलर के प्रिंटेड पर्दों से बढ़ाई गई है। वहीं कांच की एक डाइनिंग टेबल भी है जहां घर में आए मेहमानों की मेहमान नवाजी की जाती है। घर का सबसे खास हिस्सा है माता रानी का मंदिर। गोविंदा पंजाबी परिवार से हैं इसलिए माता रानी में उनकी गहरी आस्था है।
अपने रंगीन और स्टाइलिश अंदाज के लिए मशहूर गोविंदा ने फैशन एक्सेसरीज के लिए अलग कमरा बनवाया है। यहां उनके कपड़े, जूते, महंगी घड़ियां, टाई और कई फैशनेबल चीजें सलीके से रखी गई हैं। एक्टर के घर के टेरेस से मुंबई का शानदार पेनोरमिक नजारा दिखता है।
जहां बैठकर सनसेट देखना या फिर समुद्री हवा का मजा लेना किसी सुकून भरे एहसास से कम नहीं है। गोविंदा और सुनीता ने अपने घर को बेहद खूबसूरती से सजाया है जिसमें कहीं उनके स्टार्डन की झलक दिखती है तो किसी कोने से उनका घर आम परिवार की तरह नजर आता है। और यही संगम उनके घर की असली खूबसूरती भी है।
