चंद्रिका दीक्षित ने दिखाया अपना बॉयफ्रेंड।

वड़ा पाव गर्ल और उनके पति का विवाद इस वक्त काफी सुर्खियों में बना हुआ है। दोनों एक दूसरे पर वीडियो जारी करके अफेयर के आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का एक वीडियो सामने आया है।

जिसमें चंद्रिका लाल सलवार सूट और सिर पर लाल सिंदूर लगाए दिखाई दे रही हैं। जबकि वह आदमी उनके सिर से सिंदूर उतारकर अपने माथे पर तिलक लगाता है। पहले आप भी देखें यह वीडियो।

उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा आज से तेरी सारी गलियां मेरी हो गई। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर इस शख्स को चंद्रिका दीक्षित का नया बॉयफ्रेंड बता रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह एक पब्लिसिटी स्टंट है। आपको बता दें कि हाल ही में चंद्रिका के पति युगम ने एक वीडियो अपलोड किया था

जिसमें उन्होंने चंद्रिका दीक्षित के दूसरे अफेयर की बात की थी। वहीं एक दिन पहले चंद्रिका दीक्षित ने भी अपने पति की दूसरी महिला के साथ चैट्स और फोटोस दिखाए थे।

Leave a Comment