गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से वाइफ सुनीता आूजा संग मनमुटाव की खबरें हैं।
इसी बीच अब नीलम कोठारी ने उनके साथ लिंक अप की खबरों पर सवालों पर चुप्पी तोड़ी है। जबकि गोविंदा ने खुद एक इंटरव्यू में उन पर दिल हारने की बात कही थी। दरअसल नीलम कोठारी ने हाल ही में उषा काकड़े के प्रोडक्शन से बात की और इस दौरान उन्होंने गोविंदा के साथ नाम जुड़ने वाले दावों पर खुलकर बात की। उन्होंने गोविंदा की तारीफ की और अफेयर पर कहा कि यह खबरें सच नहीं है। वह कमाल के इंसान हैं।
हम दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में की हैं। हालांकि उन्होंने इस दौरान बार-बार अफेयर की अफवाहों को नकार दिया। उन्होंने कहा कि उनके ख्याल से लिंकअप ही इस पूरे फसाद की जड़ था। उस वक्त इस बारे में कोई इस पर सफाई देने वाला नहीं था।
उन्हें लगता था कि बस वह छाप देते हैं। एक्ट्रेस ने एक और बात कही कि वह उन दिनों प्रेस से डरती थी क्योंकि उनका मानना है कि कलम की ताकत ही सब कुछ थी। नीलम बताती है कि उस समय ऐसा था कि अगर कोई साथ में दो-तीन फिल्मों में भी साथ काम करता था तो मान लिया जाता था कि उसका अफेयर है।
आपको बता दें कि इसके पहले गोविंदा एक्ट्रेस नीलम के साथ लिंकअप पर बात कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि जैसे-जैसे वह उन्हें जानने लगे थे, वैसे-वैसे पसंद करने लगे थे। वह एक ऐसी महिला थी जिनको कोई भी दिल दे बैठता और एक्टर ने भी अपना दिल गवा देने की बात कही थी।
