भागमभाग उन चुनिंदा फिल्मों में से है जिसकी रिवॉच वैल्यू ने उसे कल्ट स्टेटस दिया है। 2006 में आई इस फिल्म में अक्षय कुमार और गोविंदा की जुगलबंदी को लोग आज भी पसंद करते हैं। इसलिए मेकर्स ने इसके सीक्वल यानी भागमभाग टू पर काम शुरू कर दिया है। फैंस को उम्मीद थी कि उन्हें एक बार फिर अक्षय गोविंदा की जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलेगी। मगर खबर है कि मेकर्स ने सीक्वल में गोविंदा की जगह मनोज वाजपेयी को कास्ट कर लिया है।
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मनोज वाजपेयी को भागम भाग टू में कास्ट कर लिया गया है। इस फिल्म में वो अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ नजर आएंगे। मनोज को गोविंदा की जगह कास्ट किया गया है। इस सीक्वल की कहानी बिल्कुल नई होगी। कॉमेडी ऑफ एर्स और बढ़ते हंगामे के इर्द-गिर्द घूमेगी। फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी और एडवेंचर देखने को मिलेगा। लेकिन इसका अंदाज पहली वाली भागमभाग जैसा ही रहेगा।
मार्च में मुंबई में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। यह एक काफी बड़ा बदलाव है। इसमें दो राय नहीं कि गोविंदा बतौर एक्टर इन दिनों बहुत स्ट्रगल कर रहे हैं। मगर भागमभाग को यंग जनरेशन के बीच पॉपुलर करने में सबसे बड़ा योगदान उन्हीं का है। आज भी YouTube पर फिल्म का वॉच टाइम बढ़ाने का एक बड़ा श्रेय लोग अक्षय परेश या प्रियदर्शन से अधिक गोविंदा को देते हैं। इस मूवी से उनके एक्सप्रेशनंस, डायलॉग्स और डांस आज मीम कल्चर का हिस्सा बन चुके हैं। जहां तक मनोज की बात है, वो देश के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग भी लाजवाब है। इसमें दो राय रही कि वो भागम भाग टू में अपनी छाप छोड़ेंगे। मगर यह सीक्वल बना ही बन ही इसलिए रहा है क्योंकि इसका पहला पार्ट नई पीढ़ी में पॉपुलर होने लगा और ऐसा करने में सबसे बड़ा योगदान गोविंदा का है।
सरल शब्दों में कहें तो गोविंदा को इस सीक्वल से अलग कर देना बिल्कुल वैसा ही है जैसा हेराफेरी से बाबूराव का बाहर हो जाना। इंटरनेट पर भी लोग इस कास्टिंग से नाख नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा गोविंदा के बिना अरे गोविंदा ने ही उस फिल्म को संभाला था। दूसरे ने कहा, गोविंदा के बिना कितनी बार यह फिल्म देखी है बोर ही नहीं होता। गोविंदा की एक्टिंग का एक-एक सीन याद है। अब इस फिल्म में गोविंदा नहीं है तो क्या मजा आएगा। तीसरे ने कहा, अगर यह सच है तो काफी मूर्खतापूर्ण फैसला है। इंटरनेट इस तरह के कई कमेंट से बट गया है। लोग मनोज की कास्टिंग से ज्यादा इस बात से नाराज हैं कि गोविंदा को बाहर क्यों किया गया।
फिलहाल मेकर्स ने अब तक इस मुद्दे पर ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है। ना ही उन्होंने गोविंदा को बाहर करने का कारण बताया है। इस बीच खबर है कि मीनाक्षी चौधरी भागम भाग 2 में अक्षय के ऑोजिट कास्ट की गई हैं। वो इससे पहले ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम और लकी भास्कर जैसी मूवीज में नजर आ चुकी हैं।
मनोज के ऑोजिट अभी किसी एक्ट्रेस को फाइनल नहीं किया गया है। बता दें कि गोविंदा के अलावा फिल्म के डायरेक्टर को लेकर भी बड़ा हेरफेर हुआ है। पहले पार्ट को जहां प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। वहीं इस सीक्वल की जिम्मेदारी ड्रीम गर्ल वाले राज शांडिल्य को मिली है।
