कौन है राजपाल यादव की दूसरी बीवी राधा,विदेश छोड़ इंडिया में बसाया घर।

राजपाल यादव पर टूटा मुसीबतों का पहाड़। कानूनी पचड़ों में बुरे फंसे एक्टर। तिहाड़ जेल में राजपाल यादव ने किया सरेंडर। एचसी ने राहत देने से साफ किया इंकार। चर्चा में आई एक्टर की पर्सनल लाइफ। कौन है राजपाल यादव की दूसरी बीवी? फिल्म इंडस्ट्री से बनाई कोसों की दूरी। बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव जिन्होंने हमेशा अपने कॉमिक टाइमिंग और दमदार एक्टिंग से लोगों को खूब एंटरटेन किया है।

आज उन्हीं पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर अब खुद कानूनी पचड़ों में बुरी तरह फंस चुके हैं। राजपाल यादव को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसी खबर सामने आई है जिसने सभी को चौंका कर रख दिया। चेक बाउंस के एक पुराने मामले में फंसे राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट द्वारा सरेंडर की समय सीमा बढ़ाने की याचिका खारिज किए जाने के बाद एक्टर ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है। जहां एक और राजपाल यादव की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच उनकी पर्सनल लाइफ भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है। खासकर उनकी दूसरी पत्नी को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। तो चलिए बिना किसी देरी के आपको आज की इस रिपोर्ट में हम आपको एक्टर की निजी जिंदगी के बारे में बताते हैं। राजपाल और राधा की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। साल 2002 में फिल्म द हीरो लव स्टोरी ऑफ स्पाई की शूटिंग के दौरान राजपाल कनाडा गए थे। वहां एक कॉमन फ्रेंड ने उनकी मुलाकात राधा से कराई। दोनों कनाडा के कैलगरी शहर में एक कॉफी शॉप में मिले। इस मुलाकात में दोनों ने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की थी। 10 दिन की मुलाकात के बाद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाने के बाद एक्टर जब इंडिया वापस लौट आए। लेकिन उनकी और राधा की दोस्ती फोन कॉल्स के जरिए बरकरार रही। करीब 10 महीने तक लगातार बातचीत के बाद दोनों ने 10 जून साल 2003 में शादी कर ली थी।

और कनाडा छोड़ राधा ने इंडिया शिफ्ट होने का फैसला ले लिया था। राधा के बारे में बात करें तो वह घर पर रहकर ही तीनों बच्चों की देखभाल करती हैं। यानी कि वह एक हाउसवाइफ हैं और सोशल मीडिया पर भी वह ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि एक्टर की पहली शादी करुणा से हुई थी। पहली बेटी ज्योति को जन्म देते समय करुणा का निधन हो गया था।

राजपाल ने बताया भी था कि कैसे उन्होंने 20 साल की उम्र में अपनी पहली पत्नी की मौत का सामना किया और कैसे उनकी दूसरी पत्नी ने उनके बच्चों और परिवार की पूरी देखभाल की। बता दें कि एक्टर राज तीन बेटियों के पिता हैं। दूसरी शादी से भी उनकी दो बेटियां हैं।

जिनका नाम हर्षिता और रिहा है। राजपाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत 1999 में फिल्म दिल क्या करे से की थी। भले ही उन्हें शुरू में बड़े रोल ना मिले लेकिन अपने शानदार कॉमिक अंदाज से उन्होंने बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल किया था।

Leave a Comment