घूसखोर पंडित की वजह से नेटफ्लिक्स हो रहा बर्बाद।

अनाउंसमेंट के अगले ही दिन बड़े विवाद में गिरी मनोज वाजपेई की आने वाली फिल्म घूसखोर पंडित। जी हां, इसकी अनाउंसमेंट नेटफ्लिक्स ने रिसेंटली एक ग्रैंड इवेंट के दौरान की। मनोज वाजपेयी भी इस दौरान मौजूद रहे। ट्रेलर भी लोगों को बहुत पसंद आया लेकिन नाम देखकर जनता भड़क गई। सोशल मीडिया पर अब इस फिल्म को बॉयकॉट करने की डिमांड हो रही है और लोग तो नेटफ्लिक्स को अनसस्क्राइब करने की भी बात कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों का यह कहना है कि हमेशा हिंदू धर्म का ही यह बॉलीवुड वाले मजाक क्यों उड़ाते हैं? घूसखोर के आगे पंडित ही क्यों? कुछ और भी लगा सकते थे। पंडित जी वो होते हैं जो हमारे शुभ कार्य करते हैं। भगवान की पूजा करते हैं और आपने उस पंडित शब्द को घूसखोर के साथ यूज करके हमारे हिंदू रीति-रिवाज का मजाक उड़ाया है।

हिंदुओं को एक बार फिर से बॉलीवुड ने अटैक किया है और बॉलीवुड के बार-बार इसी अटैक से बचाने के लिए अब सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म के खिलाफ कड़ी आवाज उठा रहे हैं और कह रहे हैं कि Netflix के खिलाफ शिकायत होनी चाहिए। इसके खिलाफ लीगल एक्शन होना चाहिए। फिल्म का नाम बदलना चाहिए। हर समय हिंदू धर्म को इस तरह से टारगेट नहीं कर सकता है बॉलीवुड। बॉलीवुड में दम है तो दूसरे धर्म के रिलीजन का मजाक उड़ा कर दिखाएं। उस पर एक जोक भी करके दिखाएं। उनकी क्या हालत होगी पता चलेगा।

शायद बॉलीवुड डरता है दूसरे धर्म का मजाक उड़ाने से। यही वजह है कि बार-बार हिंदू धर्म का ही मजाक उड़ाता है क्योंकि हिंदुओं को टारगेट करना बॉलीवुड की आदत बन गई है। सोशल मीडिया पर लोगों का ऐसा मानना है।

जैसा कि फिल्म के नाम से ही समझ में आता है कि इस फिल्म में मनोज वाजपेयी है जो घूस खाए बिना किसी भी काम में हाथ ही नहीं लगाते हैं। बिना घूंस उनकी सुबह ही नहीं होती है। और बस फिल्म के नाम को अट्रैक्टिव बनाने के लिए कैची बनाने के लिए घूसखोर शब्द के आगे कुछ और शब्द नहीं मिला तो पंडित यूज़ कर लिया। अब देखना यह है कि सोशल मीडिया पर उठे इस विवाद के बाद अब फिल्म के मेकर्स जो है किस एक्सक्यूज के साथ आते हैं और कैसे अपनी फिल्म में बदलाव करते हैं।

Leave a Comment