एलविश यादव की जिंदगी की हुई नई शुरुआत। चोरी छुपे यूबर ने कर ली सगाई। मंगेतर का हाथ थाम किया प्यार का इजहार। जन्नत नहीं जिया ने चुराया एल्विश का दिल।
प्यार में तब्दील हुई बिग बॉस की दुश्मनी। चमचमाती हीरो की अंगूठी ने खींचा ध्यान। पॉपुलर यूबर और सोशल मीडिया सेंसेशन एल्विश यादव इन दिनों न्यूज़ हेडलाइंस का हॉट टॉपिक बने हुए हैं। यूं तो अक्सर ही एल्विश अपने बेबाक अंदाज के लिए चर्चा में बने रहते हैं।
लेकिन इस बार उनका रोमांटिक अंदाज इंटरनेट पर छाया हुआ है। एल्विश ने अपने फैंस को अचानक ही ऐसा सरप्राइज़ कर दिया जिससे सुनने के बाद हर कोई दंग रह गया। यूबर की लाइफ को लेकर ऐसा अपडेट सामने आया जिसके बाद से सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। कुछ लोगों ने तो यह तक कहना शुरू कर दिया कि अब जल्द ही यादव परिवार में शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं। बिना किसी इंतजार के आपको बता दें कि एल्विश ने चोरी-छुपे सीक्रेट सगाई कर ली है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। यह खुशखबरी उन्होंने खुद अपने मंगेतर का हाथ थामे अपने फैंस के साथ शेयर की है। दरअसल 5 जनवरी को एक्टर ने अपने Instagram पर स्टोरी शेयर की जिसमें वो जिया शंकर का हाथ थामे नजर आ रहे हैं और सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है एक्ट्रेस के रिंग फिंगर में चमचमाती हुई हीरो की अंगूठी। सिर्फ इतना ही नहीं इसके साथ उन्होंने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। सीक्रेट सगाई का ऐलान करते हुए एल्विश ने लिखा प्यार को एक और मौका दिया और मुझे अपना दिल मिल गया। अब स्टोरी के शेयर करने की देर थी और बस फिर क्या देखते ही देखते एल्विश के सगाई की खबरों ने तुल पकड़ लिया। बता दें जहां एक ओर एल्विश और जन्नत की लव स्टोरी के कयास लगाए बैठे थे।
वहीं अब जिया की एंट्री ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। जी हां, वहीं जिया शंकर जिनका नाम कुछ वक्त पहले अभिषेक मलहान से जोड़ा जा रहा था। हालांकि एक्ट्रेस ने एक मिस्ट्री मैन संग तस्वीर शेयर करते हुए इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया था। लेकिन अब इस वायरल फोटो को देखने के बाद लोगों ने यह कयास लगाने शुरू कर दिए कि बिग बॉस के घर के अंदर की दुश्मनी अब आखिरकार प्यार में तब्दील हो गई है।
एल्विश की स्टोरी को जिया ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिशेयर किया। हालांकि उन्होंने कुछ लिखा नहीं बल्कि सिर्फ एक दिल वाला इमोजी लगाया। जिया की इस हरकत ने सीक्रेट सगाई की खबरों को और हवा दे दी।
तो अब इस इंगेजमेंट पोस्ट के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह मिस्ट्री मैन भी एल्विश यादव ही थे। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस ने भी अपने-अपने रिएशंस देने शुरू कर दिए और स्टोरी पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा दुश्मन से प्रेमी बने सबसे बेहतरीन जोड़ी।
एक और शख्स ने लिखा बधाई हो एल्विश जिया। एक और शख्स ने लिखा दोनों की जोड़ी अच्छी तो है। हालांकि आपको बता दें कि जैसा आप सोच रहे हैं वैसा बिल्कुल भी नहीं है। एल्विश और जिया ने सगाई नहीं की है बल्कि यह उनके आने वाले शो इंगेज्ड रोका या धोखा का प्रमोशनल पोस्ट था। गौरतलब है कि एल्विश यादव और जिया शंकर बिग बॉस oटीt सीजन 2 में साथ नजर आए थे। इस शो के विनर एल्विश यादव रहे थे।
