एल्विश – जिया की सगाई का सच आया सामने।

सोशल मीडिया पर फेमस लोगों से जुड़ी अफवाहें कब और कैसे फैल जाती हैं, इसका अंदाजा लगा पाना थोड़ा मुश्किल है। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ बिग बॉस oटीt फेम एल्विस यादव ने जब एक्ट्रेस जिया शंकर के साथ एक सीक्रेट पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसके बाद दोनों की सगाई की खबरें जोरों पर फैलने लगी। हाथ में हीरे की अंगूठी और इमोशनल कैप्शन को देखकर फैंस ने बिना देर किए रिश्ते की अगली मंजिल का अनुमान लगा लिया।

लेकिन क्या वाकई एल्विश और जिया की सगाई हो चुकी है? यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब एल्विश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब जिया का नाम किसी के साथ जुड़ा हो। इससे पहले भी उनके और यूबर अभिषेक मलहान उर्फ क्रसान के रिश्ते को लेकर अफवाहें उड़ी थी। हालांकि जिया ने तब साफ शब्दों में इन खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती है। उनकी सगाई नहीं हुई।

वहीं अभिषेक मल्हान वाली अफवाहों के बाद जिया ने सोशल मीडिया पर एक मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीर जरूर शेयर की थी। इन तस्वीरों ने लोगों को और भी उलझन में डाल दिया। दिलचस्प बात यह रही कि तस्वीर में नजर आ रहा शख्स एल्विश यादव जैसा तो नहीं दिखता था। जिससे साफ तो यह है कि जिया किसी भी तरह की सगाई की खबरों को इशारों में नकार रही हैं। बता दें कि एल्विश और जिया जल्द ही एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं। वायरल मीडिया पोस्ट प्रमोशनल कंटेंट बताया जा रहा है। यह कोई भी सगाई की घोषणा नहीं है।

दोनों के बीच कोई रोमांटिक रिश्ता भी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई। फिलहाल दोनों की सगाई की खबरों की सच्चाई बिल्कुल भी नहीं है। जब तक दोनों में से कोई आधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं करता तब तक इसे महज अफवाह ही माना जाएगा।

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह सस्पेंस किसी एक नए प्रोजेक्ट के ऐलान के साथ खत्म होगा। ना ही सगाई है और ना ही शादी की खबरें सच है। आपको बता दें कि एल्विश और जिया आने वाले शो इंगेज्ड रोका यह धोखा 2 के नए होस्ट होंगे। इससे पहले सीजन में इस शो के होस्ट उर्फी और हर्ष गुजराल थे।

Leave a Comment