जेल से बाहर आने से पहले ही विक्रम भट्ट पर लगा और एक बड़ा आरोप।

फिल्म मेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी पिछले दो महीनों से उदयपुर की जेल में बंद है। इनके ऊपर 40 करोड़ का फ्रॉड का आरोप है। डॉक्टर अजय मूडिया ने उन पर यह आरोप लगाया है और इसी के चलते दोनों ही पति-पत्नी जेल में हैं।

2 महीने में कई बार विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी ने बेल के लिए अप्लाई किया लेकिन हर बार यह बेल रिजेक्ट हुई। अब इसी बीच विक्रम भट्ट पर और गंभीर आरोप लगाए हैं। अब फिल्म इंडस्ट्री के कास्टिंग डायरेक्टर ने कहा है कि विक्रम भट्ट के साथ उन्होंने फिल्म बनाई थी 1920 द हार्ट ऑफ हॉरर। यह फिल्मरिलीज हो गई।

10 करोड़ के बजट से बनी थी और फिल्म ने अच्छा कलेक्शन भी किया। 20 करोड़ इस फिल्म ने कमा लिए। लेकिन आज तक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी ने मेरी कास्ट की और क्रू की फीस ही नहीं दी। हर बार जब मैं मैसेज करता हूं तो मुझे मेरे मैसेजेस का जवाब भी नहीं मिलता है। ऐसा मैंने कई बार किया लेकिन अब अति हो चुका है। यही वजह है कि अब इस कास्टिंग डायरेक्टर ने सोशल मीडिया हैंडल पर ही शेयर कर दिया है कि उनके साथ विक्रम भट्ट और उनकी वाइफ श्वेतांबरी ने ऐसा किया है। पूरी कास्ट की फीस नहीं दी है। जबकि फिल्मने अच्छा कमाया।

10 करोड़ का सलंग मुनाफा हुआ विक्रम भट्ट को। लेकिन हर बार विक्रम भट्ट यह कहते हुए कि पैसे नहीं है। इनका पैसा नहीं दे रहे थे। फाइनली इस कास्टिंग डायरेक्टर ने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर करके अपना दर्द बयां किया। यह कास्टिंग डायरेक्टर है पराग चड्डा जिन्होंने आज इंस्टाग्राम पर विक्रम भट्ट ने जो उन्हें धोखा दिया है उसकी कहानी बयां की है।

साथ ही उन्होंने विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी के साथ चैट्स भी पोस्ट की है जिसमें देखा जा सकता है कि बार-बार पराग अपना पैसा मांगते रहे लेकिन विक्रम भट्टऔर उनकी पत्नी कुछ जवाब नहीं देते।

साइलेंट रिएक्शन देते हैं। आपको बता दें कि विक्रम भट्ट पर सिर्फ ये दो मामले ही नहीं एक हफ्ते पहले पुणे के एक इन्वेस्टर ने विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी पर ₹1.5 करोड़ के धोखाधड़ी का आरोप लगाया और कहा कि फिल्म बनाने के लिए पैसा इन्वेस्ट करा और वादा किया कि लौटाएंगे लेकिन अभी तक वो पैसा नहीं लौटाया। आया।

Leave a Comment