बेटी मालती मेरी की चिंता में तड़पे प्रियंका- निक! 12-12 घंटे हॉस्पिटल में बिताए !

बैंगनी हुई मालती मेहरी। बेटी की चिंता में तड़पे प्रियंका निक। महज 765 ग्राम रह गया बेटी का वजन। नाजुक हालत में बेटी को देख नहीं रुके पिता के आंसू। निक जोस ने मालती की हेल्थ को लेकर खोले कई राज। हॉस्पिटल में 12 घंटे रही मां प्रियंका। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके हस्बैंड निक जोस किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं।

कभी अपने किसी प्यार भरे जेस्चर को लेकर तो कभी अपने एक्टिंग सिंगिंग टैलेंट को लेकर। लेकिन फिलहाल उनकी 4 साल की बेटी मालती मैरी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई हैं। प्रियंका और निक अक्सर अपनी लाडली बेटी मालती मैरी के क्यूट वीडियोस और फोटोस इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं एक वक्त ऐसा था जब यही शरारती क्यूट सी मालती आईसीयू में अपनी जिंदगी की जंग लड़ रही थी। जी हां, यह एकदम सच है और इस बात का खुलासा खुद निक जोस ने किया है। जिसे सुनने के बाद फैंस के होश उड़ गए। बता दें यह किस्सा मालती के जन्म से जुड़ा हुआ है। निक जोस ने बताया कि जन्म के बाद उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा का वजन बहुत कम था और वह बहुत नाजुक थी। एक पॉडकास्ट पर बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा के पति ने मालती की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें यह देखकर बहुत खुशी होती है कि अब उन्हें बेटी की खूबसूरती का अनुभव करने का मौका मिल रहा है। अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए सिंगर की आंखों में आंसू आ गए थे।

निक ने कहा उसका जन्म बहुत ही कठिन परिस्थितियों में हुआ जिसके बारे में मैंने कभी पहले नहीं बात की। हम उसके अप्रैल में आने की उम्मीद कर रहे थे। जिस साल वो पैदा हुई थी फिर हमें फोन आया कि वह जल्दी आ जाएगी।

हम हॉस्पिटल पहुंचे और जब वह बाहर आई तो उसका वजन 765 ग्राम था और उसका रंग लगभग बैंगनी था। निक ने बताया कि मालती को घर लाने तक वो और प्रियंका हर दिन अस्पताल में 121 घंटे की शिफ्ट किया करते थे। निक ने कहा, यह कोविड-19 का दौर था, इसलिए मेरी पत्नी और मैंने 3 महीने तक हॉस्पिटल में 12-1 घंटों की शिफ्ट की।

मुझे अभी भी उसकी गंध याद है। कुछ चीजें हमेशा दिल दहलाने वाली होती है। हर दिन वहां रहना और दूसरे परिवारों को ऐसी ही स्थिति से गुजरते देखना सुकून देने वाला और डरावना दोनों था। मालती ने 3. महीने तक हर दिन संघर्ष किया और धीरे-धीरे उसका वजन बढ़ने लगा। छह बार खून चढ़ने के बाद उसकी हालत में काफी सुधार हुआ। 3 महीने बाद हम उसे घर ले आए।

आपको बता दें इससे पहले प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा ने भी कपल की तारीफ की थी। जब उन्हें पता चला था कि मालती प्रीमेच्योर पैदा हुई थी और प्रियंका उसके लिए दिन रात कैसे मेहनत कर रही थी। जब मालती 3 महीने की हुई थी तो उन्होंने एक नोट भी लिखा था।

परिणीति चोपड़ा ने प्रियंका और निक के लिए लिखा था। पिछले 3 महीने की मुश्किलों को पार कर आप दोनों को इस तरह देखना प्रेरणा देता है। मिमी दीदी मैंने आपको अस्पताल में एक सोल्जर की तरह देखा है। अब प्रेजेंट की बात करें तो मालती मेरी 4 साल की हो गई हैं और बेहद हेल्दी हैं। साथ ही अपनी शरारतों से अपने माता-पिता को खूब एंटरटेन करती हैं।

Leave a Comment