फिल्में-ना शोज़..बेरोज़गार रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर का कैसे हो रहे गुजारा।

52 साल की हुई रंगीला गर्ल उर्मिला मानतोड़कर ना पति ना बच्चा अकेले कर रही जिंदगी का गुजारा बरसों से हैं बेरोजगार ना फिल्म ना ओटीटी ना रियलिटी शोज़ कहीं नहीं मिल रहा काम फिर कैसे उर्मिला चला रही हैं घर का खर्चा बॉलीवुड की रंगीला गर्ल उर्मिला मधोकर 52 साल की हो गई है वो बात अलग है कि उर्मिला को देख उनकी उम्र का सही अंदाजा कोई नहीं लगा सकता 50 की दहलीज पार करने के बाद भी वो अपनी उम्र को परफेक्टली धोखा देती नजर आती हैं।

अपने स्टाइल, फिटनेस और कॉन्फिडेंस से उर्मिला आज भी यंग एक्ट्रेसेस को टक्कर देती है। हालांकि अक्सर सवाल पूछा जाता है कि रंगीला गर्ल अब कहां खो गई? जहां उर्मिला की कंटेंपरेरी एक्ट्रेसेस आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। कोई रियलिटी शोज़ में जज बनी नजर आ रही है तो कोई ओटीटी पर अपनी एक्टिंग का जौहर दिखा रही है। लेकिन उर्मिला कहीं नजर नहीं आ रही हैं। ऐसे में अक्सर सवाल पूछा जाता है कि ना फिल्में ना ओटीटी ना रियलिटी शोज़। फिर बेरोजगार उर्मिला का कैसे चल रहा है खर्चा? ना बच्चे हैं ना पति का साथ।

अकेली उर्मिला का कैसे हो रहा है गुजारा? तो आपको बता दें कि भले ही उर्मिला ने एक्टिंग से दूरी बनाई हुई है, फिलहाल उनके पास कोई शो या फिर फिल्म नहीं है। बावजूद इसके उर्मिला के पास धन दौलत की कोई कमी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग 68 करोड़ से ज्यादा की नेटवर्थ की मालकिन है उर्मिला। दरअसल, उर्मिला ने अपने करियर की पीक पर ही स्मार्ट फाइनेंशियल प्लानिंग कर ली थी। फिल्मों से कमाई गई मोटी रकम को उन्होंने प्रॉपर्टी और लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट में लगाया था। जिससे आज भी उन्हें रेगुलर इनकम होती रहती है। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक मुंबई के पौश इलाके बांद्रा वेस्ट में उनका एक आलीशान घर है.

जिसकी कीमत ₹9 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है। इसके अलावा उनके पास मुंबई में ₹ करोड़ और ₹8 करोड़ के कीमत के रेजिडेंशियल फ्लैट्स भी हैं। जहां से उन्हें हर महीने मोटा किराया मिलता है। इसके अलावा उर्मिला के पास करीब ₹2 करोड़ की कमर्शियल प्रॉपर्टी और लगभग ₹60 लाख की एक फार्म प्रॉपर्टी भी है। इतना ही नहीं उर्मिला के मूवेबल एसेट्स भी किसी को चौंका सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कैश, बैंक डिपॉजिट, शेयर और बॉन्ड्स में मिलाकर उनके पास करीब ₹40 करोड़ 93 लाख की इन्वेस्टमेंट है। लग्जरी लाइफस्टाइल की बात करें तो उर्मिला के पास ₹1 करोड़ 27 लाख की डायमंड ज्वेलरी, सोने के गहने, सिक्के, और एक लग्जरी Mercedes Benz कार भी शामिल है। हालांकि मोहसिन से तलाक के बाद एक्ट्रेस की नेटवर्थ में कितनी गिरावट आई है, इसका अंदाजा अभी तक नहीं लगाया जा सका है।

गौरतलब है कि फिल्मों से दूर उर्मिला पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं। 2019 में कांग्रेस पार्टी की टिकट पर उन्होंने मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वो हार गई थी।

इसके बाद 1 दिसंबर 2020 को एक्ट्रेस ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना पार्टी ज्वॉइ कर ली थी। उर्मिला शिवसेना की सदस्य हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी वो कमाई करती है।

Leave a Comment