ज़िंदगी क्रूर रही है…” – अर्जुन कपूर के पोस्ट पर ट्रोल्स माफ़ी मांग रहे हैं!

दुनिया का सबसे बेहतरीन एक्टर भी आलोचनाओं से परे नहीं है। मगर इंटरनेट के उदय ने अब आलोचकों से ज्यादा ट्रोल्स को शह देना शुरू कर दिया है। बॉलीवुड में इन ट्रोल्स का सबसे बड़ा शिकार अर्जुन कपूर रहे हैं। आप उनके किसी भी सोशल मीडिया पोस्ट के कमेंट सेक्शन को खंगाल के देख लीजिए। वहां हजारों की संख्या में लोग उन्हें सिलसिलेवार ढंग से ट्रोल कर रहे हैं।

ऐसा पिछले कई सालों से लगातार किया जा रहा है। मगर इस बीच अर्जुन ने Instagram पर एक ऐसा पोस्ट लिखा जिसे पढ़कर ट्रोल्स भी उनसे माफी मांग रहे हैं। वैसे अर्जुन ने क्यालिखा है उस पर बात करने से पहले हम उनके पिछले पोस्ट के कमेंट सेक्शन को देखते हैं। 31 दिसंबर को अर्जुन ने अपनी ईयर एंड तस्वीरें साझा की थी। उनके कमेंट में एक शख्स ने लिखा अल्लाह आपको सक्सेस से बचाए। दूसरे ने कहा 19 का रिचार्ज आपसे ज्यादा महंगा है। तीसरे ने पूछा आपकी अनसक्सेस का राज क्या है? चौथे ने खिल्ली उड़ाई और लिखा मुझे आपकी वो फिल्म पसंद है जिसमें आप नहीं हैं। पांचवें ने फ्लॉप की गलत स्पेलिंग के साथ लिखा आपका एमएमएस भी फ्लॉप हो जाएगा। यहां हमने केवल एक पोस्ट के कमेंट दिखाए हैं।

इस तरह के नेगेटिवकमेंट्स अर्जुन के हर पोस्ट में देखे जा सकते हैं। सब में उनके काम का नहीं बल्कि उनके निजी जीवन का मजाक उड़ाया जा रहा है। जाहिर है कि यह बात किसी भी शख्स को परेशान कर सकती है। इसकी झलक अर्जुन के लेटेस्ट Instagram पोस्ट में साफ दिखाई दी। दरअसल 3 फरवरी को उनकी मां मोना कपूर का जन्मदिन था। मोना का साल 2012 में कैंसर की वजह से निधन हो गया था। अर्जुन हर साल उन्हें 3 फरवरी को बर्थडे विश करते हैं। इस बार के विश में उन्होंने लिखा हैप्पी बर्थडे मां मैं आज आपको बहुत मिस कर रहा हूं। पिछले कुछ समय से जिंदगी मेरेलिए थोड़ी क्रूर रही है लेकिन कोई बात नहीं। मैं पहले भी मुश्किलों का सामना कर चुका हूं और आगे भी करता रहूंगा। आपने मुझे सिखाया है कि जिंदगी का सम्मानजनक तरीके से डटकर मुकाबला कैसे किया जाता है। हम दोनों मिलकर हर मुश्किल से निकल जाएंगे।

मुझे भरोसा है कि एक दिन हम फिर मिलेंगे और आपका जन्मदिन साथ मनाएंगे आपका बेटा अर्जुन। अर्जुन के इस पोस्ट में लोग अब उनका बढ़-चढ़कर समर्थन कर रहे हैं। कोई उनसे माफी मांग रहा है तो कोई उन ट्रोल्स को आड़े हाथ ले रहा है जो अब तक एक्टर की खिल्ली उड़ा रहे थे। एक यूजर ने लिखा, हमसब ने आपको ट्रोल किया इसके लिए माफी चाहूंगा। मगर अब से मैं आपको ट्रोल नहीं करूंगा। भाई जिंदगी मेरे लिए थोड़ी क्रूर रही है। लेकिन कोई बात नहीं। इस लाइन ने मुझे हमेशा के लिए बदल कर रख दिया। मजबूत रहिए, लड़ते रहिए। फिर से सॉरी। दूसरे ने कहा, लोगों को अर्जुन कपूर को ट्रोल करना बंद करना चाहिए। उन्होंने अपनी जिंदगी की मुश्किलों के बारे में जो कहा वो कोई ड्रामा नहीं बल्कि सच्चाई है और दिल तोड़ने वाली बात है। हर किसी का संघर्ष दिखाई नहीं देता। थोड़ी सहानुभूति दिखाने में वैसे भी कुछ नहीं जाता। इस तरह कईअन्य यूज़र्स भी अर्जुन के समर्थन में आते दिख रहे हैं।

ज्यादातर उनसे माफी मांग रहे हैं हालांकि इस बीच कुछ एक लोगों ने उन्हें इस पोस्ट पर भी ट्रोल करने का प्रयास किया मगर इस बार दूसरे यूजर्स ही अर्जुन के डिफेंस में आ गए हैं। खैर पूरे मामले पर हमारा यह नजरिया है कि चाहे अर्जुन कपूर हो या फिर शाहरुख खान या फिर नसीरुद्दीन साहब एक्टर्स के काम की आलोचना जरूर होनी चाहिए।

आलोचना भी ऐसी जहां उन्हें बेहतर होने में मदद मिले। सिर्फ इंटरनेट पर कूल लगने के लिए हमें किसी पर निजी कमेंट करने से बचना चाहिए। खासकर तबजब उस कमेंट का मकसद केवल उस शख्स का मजाक भर उड़ाना हो।

Leave a Comment