आदित्यधर ने धुरंधर को पारस का पत्थर बना दिया है। वह इससे जिसे छू रहे हैं, वह सोना बन जा रहा है। इस मूवी के नाम पर बड़ी-बड़ी कंपनियों ने पैसों की बरसात शुरू कर दी है। पहले पार्ट ने जहां वर्ल्ड वाइड ₹1300 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया था, वहीं दूसरे पार्ट ने रिलीज़ से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ डील हासिल कर ली [संगीत] है। खबर है कि रणबीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 के लिए मेकर्स ने टी सीरीज के साथ देश की सबसे बड़ी म्यूजिक डील साइन की है।
धुरंधर की सक्सेस में इसके गानों का बहुत बड़ा हाथ रहा था। शाश्वत सचदेव के बनाए सभी गाने ग्लोबल चार्ट बस्टर बन गए। धुरंधर 2 भी अब उसी दिशा में बढ़ती दिखाई दे रही है। पहले पार्ट के म्यूजिक राइट्स सारेगामा के पास थे। तब मेकर्स ने उन गानों से ₹15 करोड़ की डील हासिल की थी। चर्चा है कि धुरंधर 2 में उन्हें लगभग चार गुना बड़ा ऑफर मिला है।
मगर उसमें एक पेच है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 के म्यूजिक राइट्स टी सीरीज ने खरीदे हैं। सारे गामा और Jio स्टूडियोज के बीच केवल पहले पार्ट के गाने को लेकर समझौता हुआ था। सीक्वल के म्यूजिक राइट्स को लेकर अलग-अलग म्यूजिक लेवल्स ने बोली लगानी शुरू की। इसमें सबसे अधिक बोली Tseरीज ने लगाई थी। इसलिए यह डील उनके हाथ लग गई। रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के म्यूजिक राइट्स के लिए T-siriz ने धुरंधर 2 के मेकर्स को ₹58 करोड़ की रकम चुकाई है। भारत में आज तक किसी भी फिल्म को इतनी बड़ी म्यूजिक डील नहीं मिली है। देश के टॉप थ्री म्यूजिक डील्स की बात करें तो तीसरे नंबर पर थलपति विजय की जननायगन है। उस फिल्म की म्यूजिक राइट्स ₹36 करोड़ में बेचे गए थे। दूसरे नंबर पर अलू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 है जिसके गानों के लिए मेकर्स को ₹55 करोड़ मिले थे।
मगर धुरंधर 2 ने इन दोनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके म्यूजिक राइट्स ₹58 करोड़ [संगीत] में बिकने की बात कही जा रही है। इंटरेस्टिंग बात यह है कि ये तीनों ही टॉप डील्स टी सीरीज [संगीत] के हाथ हुई है। हालांकि बॉलीवुड हंगामा ने वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट को गलत बताया है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक धुरंधर 2 के म्यूजिक राइट्स की [संगीत] कीमत 58 करोड़ नहीं बल्कि ₹27 करोड़ है। इसके तहत सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगु और कन्नाडा वर्जन के गाने भी कवर किए जाएंगे। अब असली आंकड़ा क्या है? यह तो मेकर्स ही बताएंगे। अब गानों का जिक्र हो ही गया तो बाद धुरंधर 2 के टीजर का भी जिक्र करना लाजमी है। फिल्म के टीज़ में एक खास बैकग्राउंड म्यूजिक [संगीत] का इस्तेमाल हुआ है। वो अह मेन गाना है जिसे अमेरिकन रैपर और सिंगर डोजा कैट ने गाया है। डोजा दुनिया की सबसे चर्चित सिंगर्स में से एक है। उनका यह गाना आज से 4 महीने पहले यानी धुरंधर की रिलीज़ से 2 महीने पहले ही यूट्यूब पर अपलोड हुआ था। ऐसे में मेकर्स ने इसे अपनी मूवी में इस्तेमाल करने के लिए बहुत बड़ी कीमत चुकाई होगी। मगर इस गाने का धुरंधर से क्या कनेक्शन है यह जानने के लिए थोड़ा गहरा जाना होगा।
दरअसल आह मैन में आवाज भले डोजा कैट की हो मगर इसके शुरुआती बीट्स नाइट राइडर नाम के टीवी शो से लिए गए हैं। यह म्यूजिक 80ज के उस कल्ट क्लासिक शो के इंट्रो में इस्तेमाल किया गया था। उस इंट्रो में एक वॉइस ओवर है जहां कहा जाता है अ शैडो फ्लाइट इंटू द डेंजरस वर्ल्ड ऑफ़ अ मैन हु डज़ नॉटएकज़िस्ट यानी एक रहस्यमई सफर जो ऐसे आदमी की खतरनाक दुनिया में ले जाता है जिसका वजूद ही नहीं है।
देखा जाए तो धुरंधर के हमजा की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। मगर उस म्यूजिक और फिल्म का यह कनेक्शन महज एक इत्तेफाक भी हो सकता है। मगर आदित्यधर जिस तरह की डिटेलिंग अपनी फिल्मों में करते हैं उसे महज इत्तेफाक नहीं माना जा सकता। बाकी ओरिजिनल कहानी क्या है यह तो फिल्म रिलीज़ होने के बाद ही पता चलेगा।
