हीरोइन बनेगी रणबीर कपूर की भांजी। क्या रिधिमा की बेटी जल्द करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू? क्या 14 साल की समारा मामी आलिया की तरह करेगी इंडस्ट्री पर राज। बेटे की अचीवमेंट पर खुशी से झूम उठी रिधिमा कपूर। कपूर और साहनी परिवार में एक साथ छाई खुशियां। जी हां, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की 14 साल की भांजे समारा साहनी इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
खबरें हैं कि नीतू कपूर की नातिन और रिधिमा कपूर की इकलौती बेटी अब जल्द ही फिल्मी दुनिया में डेब्यू करने वाली हैं। दावे तो यह भी किए जा रहे हैं कि 14 साल की उम्र में अपने लुक्स, ब्यूटी और मासूमियत से सबका ध्यान खींचने वाली समारा अब जल्द हीरोइन बनने वाली हैं।
और इन वायरल दावों की शुरुआत कहीं और से नहीं बल्कि रिधिमा कपूर की बेटी समारा की Instagram स्टोरी को देखने के बाद ही शुरू हुई है। वेल, यह तो हम सभी एक-दो बार नहीं बल्कि कई-कई बार देख चुके हैं कि नीतू कपूर की नातिन अक्सर ही पेपर्राजी और मीडिया पर्सन से बातचीत करते हुए नजर आती हैं। 14 साल की टीनएजर समारा अपने चुलबुले अंदाज से लेकर अपनी प्यारी मुस्कुराहट से सबका दिल और ध्यान दोनों ही चुरा लेती हैं। 14 साल की छोटी सी उम्र में समारा जिस तरह का कॉन्फिडेंस रखती है, उसे देखकर अक्सर ही रणबीर की भांजी के हीरोइन बनने की चर्चा भी की जाती है।
तो, अब रणबीर कपूर की भांजी समारा ने अपने सपनों को पूरा करने और कपूर और साहानी परिवार का नाम रोशन करने की दिशा में पहला कदम रख दिया है। और यह कदम है समवारा का यू ट्यूब चैनल शुरू करना।
जी हां, सही सुना आप सभी ने। नीतू कपूर की नातिन समारा अब जल्द ही YouTube क्रिएटर के तौर पर जानी जाएंगी। 14 साल की उम्र में समारा का डिजिटल प्लेटफार्म पर आना और YouTube जर्नी को शुरू करता देख लोगों ने समारा के स्किल्स और अपबिंगिंग की तारीफें करना भी शुरू कर दिया है। जैसा कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि समारा ने इंस्टा स्टोरी के जरिए फैंस के साथ YouTube चैनल को शुरू करने की गुड न्यूज़ शेयर की थी। साथ ही चैनल को सब्सक्राइब करने की रिक्वेस्ट भी फैंस से की थी। हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि 14 साल की समारा अपने यू ट्यूब चैनल पर किस तरह का कंटेंट शेयर करेंगी।
इस बात को लेकर रिधिमा की बेटी ने कोई भी हिंट नहीं दिया है। 2 फरवरी को YouTube चैनल बनाने की खुशखबरी सुनाने वाली समाना ने अब तक अपने चैनल पर कोई भी वीडियो शेयर नहीं किया है। लेकिन लोगों ने कयास और दावे लगाने शुरू कर दिए हैं कि रणबीर की भांजी डेली ब्लॉग्स फैंस को दिखा सकती हैं। तो किसी को उम्मीद है कि समारा एक्टिंग की दुनिया से जुड़ा कोई कंटेंट दिखाकर फैंस को सरप्राइज़ करेंगी। इतना ही नहीं कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि शायद समायरा अपने यू ट्यूब चैनल पर साहानी और कपूर परिवार के लोगों की गपशप और मस्ती से रिलेटेड वीडियो शेयर कर सकती हैं।
वेल रिधिमा की बेटी अब अपने यू ट्यूब चैनल पर किस तरह का कंटेंट शेयर करेंगी और कब तक अपनी पहली वीडियो को पोस्ट करेंगी इसी पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं और फैंस बेसब्री से समारा के पहले वीडियो को पोस्ट होने का इंतजार भी कर रहे हैं।
साथ ही साथ 14 साल की उम्र में समारा का सेल्फ इंडिपेंडेंट बनने के इस फैसले पर लोग रिधिमा के साथ-साथ भरत को भी बधाइयां देते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं बहुत से लोग हमेशा की तरह रणबीर की भांजी समारा को बड़े पर्दे पर एक्टिंग करता देखने की भी डिमांड कर रहे हैं। वर अब 14 साल के समारा साहनी फिल्मी दुनिया में कदम रखेंगी या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बता पाएगा।
