रामलीला का मंथन हो रहा था। राम और रावण आमने-सामने थे। हो रहा था। राम ने रावण पर तीर चलाया। तीर आंख में जा लगी। रावण का किरदार निभा रहे शख्स के आंख की रोशनी चली गई। लेकिन इस केस में अब राम का किरदार निभा रहे शख्स पर एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। मामला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव का है।
करीब ढाई महीने पहले यहां 13 नवंबर 2025 को रामलीला मंचन हो रहा था। राम का किरदार निभा रहे थे नैतिक पांडे। रावण बने थे सुनील कुमार। राम को रावण के मुकुट पर तीर मारना था।लेकिन निशाना नहीं लगा और तीर रावण बने सुनील की आंख में लग गया। उन्हें गंभीर चोट आई। इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया। इस दौरान उनकी एक आंख की रोशनी चली गई।
पीड़ित सुनील का आरोप है कि उन्होंने अपने इलाज के लिए रामलीला के आयोजकों और राम का किरदार निभा रहे कलाकार नैतिक पांडे से मदद मांगी थी। लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया था। आरोप है कि जब वह मदद मांगने गए थे तो उन्हें गाली दी गई। जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया था। उनका कहना है कि तीर कैसे चलाना है यह बहुत ही अच्छी तरीके से कई बार नैतिक को समझाया गया था।
नैतिक ने कमेटी की तरफ से जो मिली तीर थी उसका इस्तेमाल नहीं किया। उल्टा अपना ही तीर लेकर आया था जो हार्डवुड का बना था। तीर एक बार ही चलाना था लेकिन नैतिक ने कई बार तीर चलाया जिनमें से एक आंख में लग गई। अभिनय रामलीला का राम रावण का युद्ध चल रहा था जिसमें मैं रावण का रोल अदा कर रहा था। तकरीबन 20 22 वर्षों में मैं 7 साल से रावण का रोल अदा कर रहा था जिसमें अंतिम दिन था और राम रावण का युद्ध चल रहा था। राम का रोल अदा करने वाले नैतिक पांडे जिनको बताया शौर समझाया गया था कि किस तरह से क्या करना है। उन्होंने सचमुच में नाभिमें मारने के बजाय सीधे आंख में तीर दाएं वाले राख में मार दिया जिससे मेरा ब्लड और पानी वहीं पर तत्काल निकल गया और मैं रातोंरात वाराणसी के लिए चला गया दवाई इलाज के लिए। पहले कोई रंजिश वगैरह उससे पहले थी या फिर क्या स्थिति रही? मेरे द्वारा तो कोई रंजिश नहीं थी। उनके मन दिल दिमाग में कोई मनमुटाव रहा होगा। कभी ना ऐसा घटना घटी है। बार-बार समझाने के बाद एक बार भी हमसे नहीं मिले आज तक। कोई सहयोग भी नहीं लोग दिए। सुनील ने मामले की शिकायत कराई। उन्होंने बताया कि इलाज के चलते वह तुरंत थाने नहीं जा सके। इसलिए दिसंबर के पहले हफ्ते मेंजाकर उन्होंने थाने में शिकायत दी। हालांकि उनका कहना है कि प्रशासनिक देरी की वजह से उनका मुकदमा अब जाकर दर्ज हुआ है।
उन्हें 28 जनवरी को पता चला कि उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एक तीर राम की तरफ से चलाने पर वो रावण बने सुनील कुमार की आंख में लग गया। इस आधार पर पीड़ित की तहरीर को प्राप्त करते हुए दिनांक 28 जनवरी को 2026 को मुकदमा संख्या 10 ब 26 थाना शाहगंज पर उचित धाराओं में पंजीकृत किया गया है। विवेचना में प्रचलित है।
साक्ष्यों के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। फिलहाल पीड़ित का कहना है कि उनकी एक आगकी रोशनी पूरी तरह चली गई है और दूसरी आग से भी ठीक से दिखाई नहीं देता है। राम की भूमिका निभाने वाले नैतिक पांडे का कहना है कि यह एक हादसा था। उन्हें और कमेटी के लोगों को कहा गया था कि इनमें उनकी कोई गलती नहीं है। उन्हें एफआईआर दर्ज होने की जानकारी भी नहीं थी।
