45 टांके टूट गई खोपड़ी। भयंकर हादसे में बिगड़ा मशहूर सिंगर का चेहरा। में लग गए लाखों। घुटनों से लेकर बाएं हाथ तक मेंदिक्कत। सिंगर के खुलासे ने लोगों को चौंकाया। चिंता में आ गए फैंस। परिवार बना सहारा। यहां हम बात कर रहे हैं बिग बॉस 19 में नजर आ चुके मशहूर सिंगर अमाल मलिक की जो अपने म्यूजिक टैलेंट को लेकर काफी मशहूर हैं।
हालांकि इस बार सिंगर अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर [संगीत] नहीं बल्कि अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में ऐसे ऐसे खुलासे किए जिसे जानने के बाद फैंस के होश उड़ गए। बिग बॉस 19 के बाद से अमाल मलिक लगातार खबरों में बने हुए हैं और अब उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है कि सोशल मीडिया पर लोग हैरान रह गए हैं। जिसके चलते वह एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
उन्होंने एक पॉडकास्ट में बताया कि उनके चेहरे [संगीत] पर एक बार 45 टांके आए थे। सिंगर ने यह भी बताया कि उनको अपने शरीर पर ध्यान देना है। उन्होंने घुटने और अपने चेहरे की का भी जिक्र किया है। बताया कि उनके राइट साइड की खोपड़ी टूट चुकी है। अमाल मलिक ने बताया मेरी सर्जरी नहीं हुई है लेकिन मुझे 45 [संगीत] टांके लग चुके हैं। मेरा दाहिना कंधा डिस्लोकेट हो गया था। बाएं हाथ में फ्रैक्चर हुआ था। नाक भी टूटी थी। लेकिन मैं टर्मिनेटर जैसा हूं। मैं हर बार सही होता हूं। यह सब चल रहा है और म्यूजिक अलग से। तो हमेशा से ही यह दिमाग का ही खेल है कि कर लेंगे।
लेकिन अब मुझे धीरे-धीरे सब फिक्स करना है और इस पर काम करना है। कुछ अच्छी चीजें भी हैं जैसे कि टेक्नोलॉजी और साइंस भी तरक्की कर रहा है। सिंगर ने आगे घुटने की चोट के बारे में कहा। मेरे पास कुछ अच्छे बसेस हैं जो घुटने में पहने जाते हैं। जब मैं शो में परफॉर्म करता हूं तो पहनता हूं। नहीं तो मेरा पूरा घुटना घूम जाता है और बाहर निकल जाता है। मुझे अपनी फेस सर्जरी के लिए ₹5 लाख का लोन लेना पड़ा था। अगर आप सर्च करेंगे तो पाएंगे कि उसमें डेंटिस्ट सब कुछ फिक्स करता है। मेरी दाहिनी खोपड़ी टूट गई थी। 12वीं के एग्जाम में मेरा पूरा चेहरा टूट-फूट गया था। उन्होंने आगे बताया।
मैं अब यह ठीक करने की कोशिश कर रहा हूं। आपको पता होना चाहिए कि क्या दिक्कत है। अभी मुझे समस्या पता है। खुद को टाइम देना है और खुद की हेल्थ पर ध्यान देना है। बाकी गाना तो है ही। मेरे ख्याल से मैं पांच की उम्र से ही जंग लड़ रहा हूं। बता दें कि साल 2017 में अमाल मलिक को प्रयागराज में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान बाएं घुटने में चोट लग गई थी।
जिसके चलते उन्हें करानी थी। लेकिन वह काम में बिजी होने के कारण नहीं करवा पाए और आज तक उनको दिक्कत होती है। वहीं बिग बॉस 19 में उन्होंने बताया था कि वह स्लीप एपनिया से पीड़ित हैं। सोते समय 15 से 20 सेकंड तक उनकी सांस रुक जाती है। जिसकी वजह से वह मशीन लगाकर सोते हैं।
