महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के निधन को लेकर और प्लेन हादसे को लेकर पिछले दिनों कई सारी बाते सामने आई है। किसी का कहना है की ये साजिश थी तो कोई इसे हादसा मान रहा है। कोई इसमें पायलट की गलती बता रहा है।
ऐसे में इस बात को लेकर एक और बड़ी ख़बर सामने आई है।यूरोपीय विमानन सुरक्षा एजेंसी (ईएएसए) की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने वाले चार्टर ऑपरेटर वीएसआर वेंचर्स को सुरक्षा कमियों के कारण एक साल पहले निलंबित कर दिया गया था।
कंपनी को गंभीर ‘लेवल-1’ सुरक्षा खामियों को छिपाने का दोषी पाया गया।कंपनी ने पिछली दुर्घटना रिपोर्ट और सुरक्षा जांच के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ एजेंसी के साथ साझा नहीं किए।
अक्टूबर और नवंबर 2024 के बीच ईएएसए ने पांच बार रिमाइंडर भेजा, लेकिन कंपनी ने कोई जवाब नहीं दिया।पिछली दुर्घटनाओं से कोई सबक नहीं: सितंबर 2023 में मुंबई में लियरजेट 45 दुर्घटना के बाद क्या सुधार किए गए, इसका विवरण भी रोक दिया गया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ईएएसए ने निलंबन के बारे में भारत के सैन्य विमानन नियामक डीजीसीए को भी सूचित किया। फिर भी, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर असुरक्षित घोषित कंपनी को भारत में उड़ान भरने की अनुमति कैसे दी गई?
