जैकी चैन ने दिया दुनिया को अपना आखिरी संदेश वह भी एक गीत के जरिए। जी हां दोस्तों जैकी चैन जो एक्शन और करने जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं उन्होंने हाल ही में एक बहुत बड़ा खुलासा किया है जैकी चैन ने बताया कि एक ऐसा गीत उन्होंने रिकॉर्ड किया है जो कि उनके मरने के बाद ही रिलीज किया जा सकता है।
एक्टर का कहना है कि यह गीत दुनिया के लिए उनका आखिरी संदेश है। एक्टर जैकी चैन ने यह बात 28 दिसंबर को बीजिंग में अपनी नई ड्रामा फिल्म ‘अनएक्सपेक्टेड फैमिली’ के प्रीमियर के दौरान कही।
एक्टर ने बताया कि बढ़ती उम्र के साथ उन्होंने अपने काफी मित्रों और स्वजनों को खो दिया है।इन घटनाओं ने मुझे जीवन के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया। मुझे एहसास हुआ कि जिंदगी बहुत छोटी है और जो बात दिल में है उसे समय पर कह देना चाहिए।’इसी सोच के साथ उन्होंने एक खास गाना रिकॉर्ड किया है, जिसे वह अपना आखिरी संदेश मानते हैं.
जैकी चैन ने बताया कि पिछले कुछ सालों में उनके साथ जो भी घटनाएं हुई जिनकी लोगों को उन्होंने खो दिया इसने उनको यही सिखाया की जिंदगी में कुछ भी हमेशा साथ नहीं रहता।इसलिए उन्होंने सोचा कि दुनिया छोड़ने से पहले वह एक गाने के जरिए अपनी भावनाएं लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं.
हालांकि प्रीमियर के दौरान जब दर्शकों ने उनसे गाने की कुछ पंक्तियां गाने का अनुरोध किया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए मना कर दिया.उन्होंने मजाक में कहा, ‘अगर मैं अभी गाऊंगा तो आप सब रोना शुरू कर देंगे।’
