2 फरवरी से पलट गया मौसम इन 7 राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट।

देश के अलग-अलग शहरों में कड़ाके की सर्दी के बीच एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। इस बदलाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग यानी आईएमडी ने उत्तर भारत के सात राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक इन राज्यों में बारिश के बाद 14 फरवरी तक सर्दी कहर ढाएगी। मौसम विभाग ने देश के 21 जिलों में शीत लहर का अलर्ट भी जारी किया है।

वहीं पहाड़ी राज्यों के लिए बर्फबारी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में धुंध ने इस कदर अपनी चादर फैलाई है कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। साथ ही हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश तक मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। गुरुग्राम और मानेसर में तेज हवाओं के साथ गरज चमक और बारिश की संभावना है।

वहीं हरियाणा, उत्तर प्रदेश में ओला वृष्टि, तेज आंधी तूफान और मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 कि.मी./ घंटे की रफ्तार से जोरदार हवाएं चल सकती हैं। उधर उत्तराखंड, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की है।

हिमाचल के सभी 12 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। अलग-अलग इलाकों में तेज आंधी, बिजली गिरने और 60 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में 3 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। जबकि निचले पहाड़ी क्षेत्रों में और मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

वहीं बात जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की करें तो यहां कुछ हिस्सों में रविवार को बर्फबारी और बारिश हुई। वहीं उत्तरी राज्यों में रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। दिल्ली के औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 265 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार को हल्के कोहरे का अनुमान जताया था।

लेकिन कोहरा इस कदर बढ़ गया है कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि दिल चढ़ने के साथ हल्की धूप खिलने की उम्मीद जताई गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने दो और 3 फरवरी को कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है। इनमें उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र के कुछ हिस्से शामिल हैं। हालांकि हिमाचल प्रदेश में रविवार को हल्की बर्फबारी हुई।

राज्य में गरज, चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं भी चली। लेकिन शुक्र है कि सब कुछ ठीक रहा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सबसे कम तापमान, लाहौल और स्पीति में शून्य से नीचे 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के मध्य और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में 2 और 3 फरवरी को हिमपात और बारिश की प्रबल संभावना है। यानी कुल मिलाकर पहाड़ से लेकर पठार तक मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है और आने वाले दिनों में जिसकी वजह से तेज बारिश और ठंड की उम्मीद ज्यादा जताई जा रही है।

Leave a Comment