आलिया-रणबीर के 250 करोड़ के बंगले पर लगी नेमप्लेट, नाम से ज्यादा कीमत पर छिड़ी बहस।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के आशियाने को मिला नया नाम। 250 करोड़ के बंगले के बाहर लगी लाखों की नेमप्लेट। ना बेटी राह, ना बीवी आलिया और ना मम्मी नीतू। आर के ने अपने हाईटेक बंगले को दिया किसका नाम? वायरल हुई नेमप्लेट की तस्वीरें तो नाम से लेकर कीमत तक पर छिड़ी चर्चा।

रणबीर कपूर का बंगला। बॉलीवुड के सबसे महंगे सेलिब्रिटी हाउस में से एक बन गया है। 250 करोड़ के इस बंगले ने शाहरुख खान के मन्नत शिल्पा के किनारा और अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा की कीमत को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि अब उनका यही सुपर लग्जरी हाईटेक बंगला इसकी कीमत या फिर साइज की वजह से नहीं बल्कि एक छोटी सी नेम प्लेट की वजह से चर्चा में आ गया है।

यह तो सभी जानते हैं कि दिवाली के मौके पर आलिया, रणबीर, बेटी राह और मॉम नीतू कपूर के साथ अपने नए घर में शिफ्ट हो गए थे। कपूर परिवार ने पूरे रीति-रिवाज के साथ अपने घर में गृह प्रवेश पूजा की थी। जिसकी झलक आलिया ने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर कर खुद दिखाई थी। और अब शिफ्टिंग के 3 महीने बाद फाइनली इनके बंगले को नया नाम और पहचान भी मिल गई है। क्योंकि रालिया के 250 करोड़ के बंगले के बाहर चमचमाती नेमप्लेट भी लग गई है। जिसकी तस्वीरें फिलहाल सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान बटोर रही हैं। जैसे ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो बंगले के नाम और नेमप्लेट की कीमत तक को लेकर बहस छिड़ गई और सबसे बड़ा सवाल रणबीर ने अपना घर किसके नाम किया? इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मार्बल की बनी इस भारी भरकम नेमप्लेट पर हिंदी में बड़े-बड़े अक्षरों में कृष्णा राज लिखा है। नाम के चारों तरफ फूलों का बॉर्डर भी बनाया गया है। जिसने इस मार्बल नेमप्लेट की खूबसूरती में इजाफा कर दिया है। कयास लगाया जा रहा है कि इस भारीभरकम नेमप्लेट की कीमत भी काफी भारी ही होगी। जानकारी के लिए बता दें कि कृष्णा राज, रणबीर के दादा-दादी और नीतू कपूर के सास ससुर के नाम है। गौरतलब है कि जिस जमीन पर आज रणबीर का हाईटेक बंगला बनकर खड़ा हुआ है, वहां कभी बॉलीवुड के ओरिजिनल शो मैन राज कपूर का बंगला कृष्णा राज होता था।

नीतू और ऋषि कपूर को यह 80 साल पुराना बंगला विरासत में मिला था। साल 2010 में नीतू और ऋषि कपूर ने इस बंगले को तुड़वा कर यहां नया घर बनवाने का फैसला लिया था। हालांकि साल 2020 में ऋषि कपूर का ब्लड कैंसर से निधन हो गया था। जिसके बाद पिता के सपने को रणबीर ने पूरा किया।

लगभग 5 साल तक इस छह मंजिला बंगले के निर्माण का काम चला और 2025 में दिवाली के मौके पर रणबीर, आलिया, नीतू और राह के साथ अपने घर में शिफ्ट हो गए थे। हालांकि कयास लगाए जा रहे थे कि रणबीर अपने बंगले को नए रूप के साथ नया नाम भी देंगे।.

कहा जा रहा था कि वह बेटी राह के नाम पर अपने आलीशान घर का नाम रखेंगे। लेकिन अब कृष्णा राज बंगले की नेमप्लेट से साफ जाहिर है कि रणबीर ने अपने बंगले की आइकॉनिक पहचान को कायम रखा है। उसके नाम में कोई बदलाव नहीं किया है। परिवार की विरासत को जिंदा रखकर रणबीर ने अपने बड़ों को सम्मान दिया है।

Leave a Comment