2500 करोड़ के साम्राज्य के ‘वारिस’ का हुआ जन्म,’जुड़वां बच्चों’ की गूंजी किलकारी।

रामचरण उपासना की दोगुनी हुई खुशियां। जुड़वा बच्चों की किलकारी से गूंज उठा घर का आंगन। दूसरी बार पिता बने साउथ सुपरस्टार रामचरण। चिरंजीवी को मिला दो-दो बच्चों के दादा बनने का सौभाग्य।

पूरी हुई एक्टर की दिली तमन्ना। नन्हे मुन्ने बच्चों के आगमन से परिवार में हुई खुशियों की बारिश। साउथ सिनेमा से आज एक ऐसी खुशखबरी सामने आई है जिसने ना सिर्फ चिरंजीवी के परिवार बल्कि उनके फैंस के दिलों को भी खुशियों से भर दिया है।

बड़े पर्दे पर दमदार एक्शन और रियल लाइफ में सादगी के लिए पहचाने जाने वाले रामचरण की जिंदगी में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दे दी है। जिस पल का सभी को बेसब्री से इंतजार था आखिरकार वो पल अब आ ही गया है। इस खबर के सामने आते ही एक्टर के परिवार में भी जश्न का माहौल है। हालांकि इस बार एक नहीं बल्कि मेगा स्टार चिरंजीवी के घर का आंगन दो-दो नन्हे मुन्ने बच्चों की किलकारी से गुलजार हो उठा है। जी हां, रामचरण और उपासना की खुशियां इस वक्त दोगुनी हो गई हैं। 40 साल की उम्र में एक्टर जुड़वा बच्चों के पिता बन गए हैं।

दरअसल, बीते दिन यानी कि 31 जनवरी को चिरंजीवी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने चाहने वालों के साथ यह खुशखबरी शेयर की है। एक्टर ने गुड न्यूज़ शेयर करते हुए लिखा। अत्यंत खुशी और कृतज्ञता से भरे दिल के साथ हम यह शेयर करते हुए खुश हैं कि रामचरण और उपासना को जुड़वा बच्चों एक बेटा और एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। दोनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं। इन नन्हे मुन्नो का अपने परिवार में स्वागत करना हमारे लिए दादा-दादी के रूप में अत्यंत आनंद और आशीर्वाद का पल है। हम सभी की प्रार्थनाओं, प्रेम, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए तहे दिल से आभारी हैं चिरंजीवी और सुरेखा। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का तांता लग गया है।

फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के सितारे तक हर कोई रामचरण और उपासना को इस नए सफर की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा मेगा फैमिली को बहुत-बहुत बधाई। एक और यूजर ने लिखा यह अब तक की बेस्ट न्यूज़ है। और एक शख्स ने बधाई देते हुए लिखा कि बधाई हो आखिरकार मेगा परिवार में एक नन्हा सा बेटा आ ही गया। बता दें कि दिवाली के शुभ मौके पर उपासना ने अपने Instagram पर एक वीडियो शेयर कर दूसरी बार मां बनने की गुड न्यूज़ शेयर की थी। इस वीडियो में उनकी गोद भराई की रस्म हो रही थी। गौरतलब है कि चिरंजीवी लंबे वक्त से अपने परिवार में एक पोते के आने की इच्छा जाहिर करते रहे हैं।

ऐसे में अब जब घर में नन्हे वारिस का आगमन हो गया है तो ना सिर्फ पूरा परिवार खुशी से झूम उठा है बल्कि चिरंजीवी की यह दिली ख्वाहिश भी पूरी हो गई है।

बता दें कि रामचरण और उपासना कोडेला ने साल 2012 में शादी की थी। फिर शादी के 11 साल बाद उन्होंने अपनी पहली प्रेगनेंसी अनाउंस की। उपासना ने साल 2023 में अपनी पहली बेटी क्लीन कारा को जन्म दिया था। अब 2 साल बाद कपल के घर जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है।

Leave a Comment