दुनिया की जानीमानी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स नासा से रिटायर होकर भारत पहुंची हैं। इसी बीच राजमानी के पडकास्ट में उन्होंने अंतरिक्ष से लेकर अपने जीवन के बारे में कई बातों पर चर्चा की। इस पडकास्ट में उनके अलौकिक जीव-जंतु यानी एलियंस को लेकर भी सवाल पूछे गए।
सोशल मीडिया पर राज शेानी के पडकास्ट की काफी चर्चा हो रही है। इसके अलावा उन्हें बाकी लोगों से भी कंपेयर किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा राज शेानी इज बिगर देन मेनी न्यूज़ चैनल टुडे। में एक और यूजर ने लिखा हाल ही में सुनीता विलियम्स राज अमानी के पडकास्ट में आई।
इसमें राज अमानी ने सुनीता विलियम से पूछा कि इंडिया स्पेस से कैसा दिखता है? तो सुनीता विलियम ने कहा दिन के समय हिमालय पूरा खड़ा दिखता है। शहर कलर से भरे हुए लगते हैं और और रात में यह शहर लाइटों से जुड़ा हुआ एक शरीर लगता है। एक यूजर ने लिखा राजमानी वाकई बहुत अच्छा कर रहे हैं पडकास्ट इंडस्ट्री में। पहले उन्होंने विजय मालिया का इंटरव्यू किया। अब सुनीता विलियम्स। बॉलीवुड एक्टर्स के अलावा उन्होंने रियल लाइफ लोगों को चुना है। मगर लिखते हैं नाउ इट्स अ कंपटीशन बिटवीन राज शमानी एंड निखिल कामत।
रणबीर नेवर स्टूड अ चांस। लिखते हैं राज चिलिंग सुनीता रणबीर कॉलिंग बबीता। मगर लिखते हैं राज इस कॉलिंग एस्ट्रोनॉट, रणबीर कॉलिंग एस्ट्रोलॉजर। एक और यूजर लिखते हैं, दिस चैनल इज बिकम प्रीमियम साइड ऑफ YouTube। चलिए, अब आपको बताते हैं कि आखिर इस पडकास्ट में क्या-क्या अहम सवाल पूछे गए थे। एक सवाल था क्या ब्रह्मांड में इंसान के अलावा कोई और भी मौजूद है? जवाब था बिल्कुल हां। ब्रह्मांड में अरबों तारे हैं और हम एक तारे के भीतर छोटे से धरती पर रह रहे हैं। पृथ्वी पर ऐसी जगहों पर जीवन है जहां हमने पहले कभी नहीं सोचा था। सुनीता विलियम्स ने कहा कि स्पेस में ऐसी हल्की चीजें मौजूद हैं जो बिना किसी दबाव और बिना रोशनी के रह सकती हैं। अगला सवाल था बुच विल को क्या मिला था? सुनीता विलियम्स ने कहा कि जब बुच ने स्पेस स्टेशन के बाहर जब सफाई की तो उन्होंने अंतरिक्ष स्टेशन के बाहर कुछ सूक्ष्म जीव देखे। हालांकि उम्मीद है कि वह सूक्ष्म जीव हमारी वजह से ही आए हो। हमें यह उम्मीद है कि अंतरिक्ष की गर्मी और ठंड में जीवन उत्पन्न हो सकता है।
सूरत विलियम से आगे कहा कि बृहस्पति ग्रह के चंद्रमा पर पानी हो सकता है। उन चंद्रमाओं पर एक ना एक रोअर भेजकर और बर्फ के बीच एक रोअ उतार कर देखना होगा कि क्या हो रहा है। हालांकि ऐसा करने की कुछ योजनाएं भी तैयार की जा रही हैं। अगर बृहस्पति ग्रह के चंद्रमा पर पानी है तो कुछ तो है। सुनीता विलियम्स ने कहा कि हम जानते हैं कि चांद और मंगल ग्रह पर किसी तरह के तरल पदार्थ हैं तो कुछ हो सकता है। मुझे लगता है कि मंगल ग्रह पर कुछ जीवन हो सकता है। सुनीता विलियम्स ने अपनी 27 साल लंबी शानदार पारी को विराम दिया है।
अब वह चाहती हैं कि नई पीढ़ी इस जिम्मेदारी को संभाले और अंतरिक्ष के रहस्यों को खोजे। पिछले साल बोइंग स्टार लाइन मिशन के दौरान वह करीब 9 महीने अंतरिक्ष में फंसी रही थी। यह उनके जीवन का सबसे चुनौतीपूर्ण और यादगार वक्त था।
यह मिशन शुरुआत में सिर्फ आठ दिनों का होना था। लेकिन बोइंग स्टार लाइन में आई तकनीकी खामी ने पूरे प्लान को बदल दिया। हालात ऐसे बने कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 9 महीने से भी ज्यादा समय तक रुकना पड़ा। इस लंबे और अनिश्चित मिशन के दौरान सुनीता ने अंतरिक्ष की कठिन परिस्थितियों का साहस और धैर्य के साथ सामना किया।
हर दिन एक नई चुनौती थी। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी के बाद उन्होंने अपनी मानसिकता और शारीरिक स्वास्थ्य पर खास ध्यान दिया। नॉर्मल जीवन में लौटने के लिए उन्हें एक लंबे और डिसिप्लिन रूटीन से गुजरना पड़ा।
