4 साल की बेरोजगारी और फिर बड़े पर्दे पर वापसी। पापा सुनील शेट्टी की विरासत को आगे बढ़ाएंगे आहान। बॉर्डर टू बनेगी अन्ना के बेटे के करियर का टर्निंग पॉइंट। पिता की लेगसी को बढ़ाने का बेटे के कंधों पर आया बोझ। घर के सर्वगुण संपन्न बेटे हैं आहान। भांजी पर छिड़कते हैं जान। तो जीजा के एल राहुल संग है खास रिश्ता।
बॉर्डर टू का क्रेज हर हिंदुस्तानी के सिर चढ़कर बोल रहा है। 1971 में भारतपाकि बीच हुए युद्ध की कहानी को 29 साल बाद एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर दिखाया जाना है। बॉर्डर 2 की रिलीज का इंतजार करोड़ों देशवासियों को है।
लेकिन इस वक्त जिसका इंतजार सब पर भारी है वो है बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी का। आखिरकार 4 साल के ब्रेक के बाद सुनील शेट्टी के लाडले आहान शेट्टी अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार कमबैक करने को एकदम तैयार हैं। वह भी ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर के सीक्वल के साथ। आहान इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसंज के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। फैंस की एक्साइटमेंट आहान को बिग स्क्रीन पर इंडियन नेवी ऑफिसर के लुक में देखने को बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी ओर आान के लिए यह फिल्म काफी ज्यादा स्पेशल है और ऐसा हो भी क्यों ना पापा की लेगसी कैरी फॉरवर्ड करने का अब सारा बोझ उन पर जो आ चुका है। लेकिन फिल्म के एक्साइटमेंट के बीच लोगों की बेताबी एक्टर की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने को और भी ज्यादा बढ़ गई है।
आहान के एजुकेशन की अगर बात करें तो उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने यूएस यूनिवर्सिटी से एक्टिंग और फिल्म मेकिंग में डिग्री ली है। एक्टर ने भले ही ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है। इसके बावजूद उनकी फीस ₹1 करोड़ के करीब है। रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर अपनी एक फिल्म के लिए 80 से ₹90 लाख की फीस चार्ज करते हैं। इसके अलावा वह 28 से 32 करोड़ की संपत्ति के मालिक भी हैं। लेकिन बॉर्डर 2 के अलावा एक चीज ऐसी भी है जिसको लेकर आहान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं और वो है उनकी लव लाइफ। भले ही इस वक्त एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ से ज्यादा अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस कर रहे हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वो अपने अफेयर की खबरों के चलते न्यूज़ हेडलाइंस का हॉट टॉपिक हुआ करते थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आहान और तान्या श्रॉफ स्कूल के दिनों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। तान्या को कई बार आहान के घर की पार्टीज में भी देखा गया है। हालांकि कुछ वक्त बाद दोनों के बीच कुछ अनबन हो गई थी। जिसके बाद से साल 2015 में अपने रास्ते दोनों ने अलग-अलग कर लिए। कुछ वक्त बाद अहान के इंस्टा पोस्ट में तान्या को फिर देखा गया था। जिसके बाद ऐसे चर्चे शुरू हो गए थे कि दोनों फिर से साथ आ गए हैं।
लेकिन इसको लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई थी। बता दें आहान घर के सर्वगुण संपन्न बेटे हैं जिसे हर कोई पसंद करता है। एक्टर बिल्कुल फैमिली बॉय हैं जो अपने घर वालों के बेहद करीब रहते हैं।
अहान अपनी बहन अथिया शेट्टी से खास बॉन्ड शेयर करते हैं और अपनी नन्ही भांजी पर तो जैसे जान छिड़कते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर अहान के फैमिली मोमेंट्स वायरल हो जाते हैं। वहीं आहान का अपने जीजा के एल राहुल संग भी बेहद खास रिश्ता है। दोनों साला जीजा कम और भाइयों जैसा बॉन्ड ज्यादा शेयर करते हैं। कई बार दोनों को साथ में भी स्पॉट किया गया है।
