गोविंदा ने बच्चों से झाड़ा पल्ला, बीवी ने लगाया अफेयर का इल्जाम। बाहर की लड़की के लिए दांव पर लगाया खुशहाल घर। सुनीता ने दी बच्चों की दुहाई। यशवर्धन के करियर पर आ गई बात। नहीं हो रही बेटी टीना की शादी। खुद के बल पर नाम कमा रहे गोविंदा के बच्चे। जानिए यशवर्धन टीना के बारे में सब कुछ। गोविंदा के परिवार में इस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। एक तरफ सुनीता अहूजा पति गोविंदा पर अफेयर का आरोप लगा रही हैं।
दूसरी तरफ गोविंदा इन आरोपों को दुश्मनों की साजिश बता रहे हैं। कहा जा रहा है पति-पत्नी के इस विवाद में बच्चे पिस रहे हैं। खासकर बेटा यशवर्धन अहूजा। रिपोर्ट्स की मानें तो यशवर्धन 2026 में फिल्म इंडस्ट्री में बतौर एक्टर के रूप में डेब्यू करने वाले हैं। कहा जाता है वह अपने दम पर अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने लगभग 85 फिल्मों के ऑडिशन दिए हैं। जिसके बाद उन्हें अपनी डेब्यू फिल्म मिली। सुनीता गोविंदा के झगड़ों के बीच बेटे यश का नाम भी बार-बार सामने आ रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं यशवर्धन अहूजा के बारे में सब कुछ। यशवर्धन अपने लुक स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा का विषय बन जाते हैं। बता दें गोविंदा के बेटे जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यशवर्धन अहूजा ने लंदन से फिल्म मेकिंग और एक्टिंग की पढ़ाई की है। वह फिल्मों में अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए एकदम तैयार हैं।
कहा जाता है 28 साल के यशवर्धन अपने आप को लंबे समय से इंडस्ट्री के लिए तैयार कर रहे हैं। गोविंदा के बेटे यशवर्धन अहूजा अपने पिता की फिल्मी विरासत को आगे ले जाना चाहते हैं। अगर गोविंदा की बात करें तो वह 90 के दशक के सुपरस्टार रहे हैं। उनकी कॉमेडी एक्टिंग की आज भी तारीफ होती है। यशवर्धन की एजुकेशन और करियर की अगर बात करें तो उन्होंने लंदन के मेट फिल्म स्कूल से फिल्म मेकिंग और एक्टिंग की पढ़ाई की है। कैमरे के पीछे और सामने दोनों हालात को कैसे हैंडल करना है इसके लिए उन्होंने कोर्स किया है। मिली जानकारी के अनुसार ढिशुम किक टू और तड़प में वह प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के असिस्टेंट के रूप में काम कर चुके हैं।
जैसा कि हमने आपको बताया यशवर्धन जल्दी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार उनकी पहली फिल्म नेशनल अवार्ड विनिंग डायरेक्टर साईं राजेश के साथ आ रही है जो कि एक कॉमेडी फिल्म होगी। बता दें यशवर्धन की बड़ी बहन टीना अहूजा भी बॉलीवुड में एक्टिव हैं। 36 साल की टीना ने सेकंड हैंड हस्बैंड फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि इसके बाद उनकी ज्यादा फिल्में नहीं आई। इसी बीच मां सुनीता हूजा ने गोविंदा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें बच्चों की बिल्कुल भी परवाह नहीं है।
बेटा अपने बल पर करियर बना रहा है। कोई हेल्प नहीं की। बेटी टीना की जल्द से जल्द शादी करानी है। वो 36 साल की हो गई हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर गॉसिप्स का बाजार भी गमा गया कि टीना का बॉलीवुड करियर भी फ्लॉप रहा। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसिंग में भी वह कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। जिसके चलते फैंस ने सवालों की झड़ी लगा दी कि वह शादी क्यों नहीं कर रही हैं जब उनकी मां उन्हें दुल्हन बनते हुए देखना चाहती हैं। वहीं यशवर्धन और टीना के कजिंस कृष्णा अभिषेक और आरती टीवी की दुनिया की फेमस पर्सनालिटीज हैं और अच्छा खासा कमा रहे हैं।
