23 साल की उम्र में हिंदू से बने मुसलमान। 57 साल में बीवी से तलाक, खूब हुई अफेयर की चर्चा। बेटी के हिजाब से कंट्रोवर्सी में फंसे संगीतकार। सांप्रदायिक बयान के चलते हो गए ट्रोल। विवादों से घिरी रहमान की जिंदगी। मशहूर संगीतकार एआर रहमान इन दिनों अपनी एक स्टेटमेंट की वजह से खूब विवादों में बने हुए हैं।
दरअसल उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्हें पिछले 8 सालों से बॉलीवुड में काम नहीं मिला है और इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने बोला कि सत्ता अब क्रिएटिव लोगों के हाथ में नहीं है। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री मेंसांप्रदायिक भेदभाव की तरफ भी इशारा किया।
लेकिन बाद में उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि उनकी बातों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। बता दें यह पहली बार नहीं है जब मशहूर संगीतकार एआर रहमान ऐसी किसी कंट्रोवर्सी का हिस्सा बने हो। उनकी जिंदगी हमेशा से ही विवादों से घिरी रही है। क्या आप जानते हैं जब ए आर रहमान महज 23 साल के थे तब उन्होंने अपनी मां और बहनों के साथ इस्लाम धर्म अपना लिया था। दरअसल पिता के निधन के बाद गरीबी ने रहमान को अंदर से तोड़ दिया था और उन्होंने जीने की सारी उम्मीदें खो दी थी। उसी समय उनकीमुलाकात एक फेमस पीर कादरी साहब से हुई। उनकी शिक्षाओं से वह बहुत प्रभावित हुए और उन्हें हिम्मत मिली जिसके बाद उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया।
इसी बीच आपको बता दें रहमान का सायरा बानो से 2024 में तलाक हो गया। 29 साल की शादी के बाद दोनों ने 2024 में तलाक ले लिया। तलाक की खबरों ने फैंस के होश उड़ा दिए थे। साथ ही यह खबरें भी खूब छापी गई कि रहमान का उनके बैंड के एक मेंबर के साथ अफेयर चल रहा है। जिसके चलते उन्होंने अपनी बीवी को तलाक दे दिया। हालांकि परिवार ने सभी खबरों को झूठा बताया। बता दें इस शादी से संगीतकार कोतीन बच्चे हैं।
खदीजा, रहीमा, आमीन, रहमान। रहमान के साथ-साथ उनके बच्चे भी अक्सर चर्चा का विषय रहते हैं। खासकर उनकी बेटी खदीजा रहमान। खदीजा जब भी किसी पब्लिक इवेंट में जाती है, उनका हिजाब लोगों का अटेंशन ग्रैब करता है। जब वो हिजाब के साथ पहली बार पब्लिक इवेंट में दिखाई दी थी, उस वक्त ए आर रहमान को खूब ट्रोल किया गया था। यहां तक कह दिया गया था कि वह हिजाब बेटी पर थोप रही हैं। जिसके बाद खदीजा खुद सामने आई और कहा कि उन्होंने खुद अपने लिए हिजाब को चुना है। और अब प्रेजेंट की बात करें तो एक बार फिर मशहूर संगीतकार चर्चाका विषय बन गए हैं। अपने रिसेंट इंटरव्यू में ए आर रहमान ने विक्की कौशल की फिल्म छावा को विभाजनकारी फिल्म बताया।
उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सांप्रदायिक भेदभाव की तरफ भी इशारा किया। ऐसे में उन्हें सफाई देनी पड़ी और माफी भी मांगनी पड़ी। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि उनके शब्दों से किसी को ठेस पहुंची हो तो उन्हें बेहद खेद है। बताते चले स्लमड डॉग मिलेनियर फिल्म के लिए ऑस्कर जीत चुके म्यूजिशियन ए आर रहमान भारत के सबसे बड़े म्यूजिक कंपोजर माने जाते हैं। वो मां तुझे सलाम ओ पालनहारे जैसे कई हिट गाने देचुके हैं।
