पाकिस्तान की बहू ने क्यों पहना इंडियन लहंगा? नवाज़ परिवार की नई दुल्हन की खूब चर्चा।

पाकिस्तान की बहू बेगम ने पहना इंडियन लहंगा। नवाज परिवार की नई दुल्हन की हर जगह चर्चा। भारत से गया शादी का जोड़ा जिसने कैटरीना को सजाया जिसने शिल्पा को किया तैयार। इन डिज़र्स ने पाकिस्तान भेजा अपना एक्सक्लूसिव कलेक्शन। वेडिंग आउटफिट्स देख फूटा पाकिस्तानियों का गुस्सा। पहलगाम के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच तनावपूर्ण माहौल है। इस हमले के बाद भारत सरकार ने पाक आर्टिस्ट को इंडिया में बैन कर दिया था। इसी बीच जब खबर आई कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के घर आई नई बहू ने अपनी शादी में इंडियन डिजाइनर के आउटफिट्स पहने हैं तो लोगों के होश उड़ गए।

जी हां, यह एकदम सच है। नवाज शरीफ के नाते और पाकिस्तान के पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज के बेटे जुनैद ने हाल ही में शंजे अली रोहेल से बहुत ही ग्रैंड तरीके से निकाह किया। पाकिस्तान की शाही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब ज्यादा वायरल हो रही हैं। खासकर दुल्हन का आउटफिट जो इंडियन डिजाइनर ने बनाया है। इस शादी में सबसे ज्यादा चर्चा दुल्हन के लहंगे को लेकर हो रही है। मेहंदी सेरेमनी में उन्होंने मशहूर भारतीय फैशन डिजाइनर सभ्य साची मुखर्जी का सिग्नेचर एमरल्ड ग्रीन लहंगा पहना हुआ था।

पारंपरिक कारीगरी और रॉयल लुक वाला यह लहंगा देखते ही देखते विवाद का केंद्र बन गया। वहीं नवाज परिवार की बहू ने शादी में लाल रंग का ब्राइडल आउटफिट पहना था। जिसे भारतीय डिजाइनर तरुण तहलियानी ने डिजाइन किया था। इसी बीच सोशल मीडिया पर कई पाकिस्तानी यूज़र्स ने इस बात पर नाराजगी जताई है कि पाकिस्तान में भी कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के डिजाइनर मौजूद हैं। इसके बावजूद भारत के डिजाइनर को प्राथमिकता देना मेड इन पाकिस्तान जैसे नारों पर सवाल खड़े करता है। लोग इसे राष्ट्रीय स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाला कदम बता रहे हैं।

एक पाकिस्तानी यूजर ने लिखा, बेशर्म खानदान है जो इंडियन डिजाइनर के कपड़े पहन रहा है। दूसरे यूजर कहते हैं, वाह! ड्रेस सभ्य सांची से है। क्या पाकिस्तान में टैलेंट नहीं दिखता? एक और यूजर कहते हैं, पाकिस्तानियों के टैक्स से इंडियन सामान खरीदा जाता है। हालांकि आपको बता दें शादी के पूरे फंक्शन में भारतीय डिजाइनर का ड्रेस पहनने वाली दुल्हन अकेली नहीं थी। मरियम नवाज ने भी मेहंदी सेरेमनी के लिए इंडियन डिजाइनर को ही चुना था।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मरियम ने भारतीय डिजाइनर अभिनव मिश्रा का डिजाइन किया हुआ पाउडर ब्लू लहंगा पहना हुआ था। कहा जा रहा है पाकिस्तानी करेंसी में इस लहंगे की कीमत करीब ₹4 लाख है। वहीं दुल्हन के लहंगे की कीमत करीब ₹30 लाख बताई जा रही है।

पाकिस्तान की शाही शादी में भारतीय डिजाइनर के कपड़े चर्चा का विषय बने हुए हैं। बता दें मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान इस वक्त गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। देश पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है। महंगाई आम लोगों की पहुंच से बाहर हो चुकी है और बड़ी आबादी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रही है। ऐसे हालात में सत्ता से जुड़े नवाज शरीफ परिवार की शाही शादी ने जनता के गुस्से को और भी भड़का दिया है।

Leave a Comment