20 साल की लनोर,जो अब 150 साल बाद बनेंगी स्पेन की पहली रानी।

खूबसूरत लड़की जो अभी-अभी टॉप गन स्टाइल में अकेले फाइटर ट्रेनर प्लेन उड़ाकर इतिहास रच चुकी है। जो एक राजकुमारी है, एक योद्धा है जिसका नाम है लियोनॉन। वो एक बार फिर बड़ी चर्चा में है। चर्चा में हो भी क्यों ना बात ही कुछ ऐसी है। 20 साल की ये खूबसूरत राजकुमारी अब स्पेन की रानी बनने वाली है। यह बात तब और भी खास हो जाती है जब स्पेन पिछले 150 सालों से बिना रानी के था। और अब अपनी रानी का बेसब्री से इंतजार कर रहा था।

तो चलिए आपको बताते हैं इस खूबसूरत राजकुमारी के बारे में वो सब कुछ जो आप जानना चाहेंगे। स्पेन को एक ऐसी महारानी मिली थी जो खुद राज करती थी। वो थी क्वीन इजाबेल दो जो 19वीं सदी यानी कि 1833 से 1868 में राज किया करती थी। उसके बाद से स्पेन में सिर्फ राजा ही राज कर रहे हैं। लेकिन अब समय बदल रहा है और लनोर इतिहास रचने वाली हैं।

लनोर स्पेन के मौजूदा राजा फैलीपे सिक्स और रानी लेटसिया की बड़ी बेटी हैं। वो प्रिंसेस ऑफ एस्टोरियास का खिताब रखती हैं जो स्पेन के उत्तराधिकारी का सबसे बड़ा टाइटल है। अभी वह 3 साल के सख्त सैन्य प्रशिक्षण में हैं। क्योंकि स्पेन का राजा या रानी सेना का कमांडर इन चीफ भी होता है। उन्होंने तीनों सेनाओं में ट्रेनिंग की है। आर्मी जनरल मिलिट्री एकेडमी में बेसिक ट्रेनिंग नेवी गैलजिया में नौसीना स्कूल और सबसे खास ऐतिहासिक जहाज युवान सेबेस्टियन डे एल्कानो पर 17000 मील यानी लगभग 27000 किमी की लंबी समुद्री यात्रा जहाज पर वो क्रू मेंबर की तरह काम करती रही।

अटलांटिक महासागर पार किया। दक्षिण अमेरिका घूमी और न्यूयॉर्क तक पहुंची। एयरफोर्स सबसे रोमांचक हिस्सा। दिसंबर 2025 में उन्होंने पिलाटस PC21 ट्रेनर एयरक्राफ्ट को अकेले उड़ाया। यह स्पेन के शाही परिवार की किसी भी महिला के लिए पहली बार था। यह सब देखकर लगता है कि वो ना सिर्फ राजकुमारी हैं बल्कि पूरी तरह तैयार सेनापति भी बन रही हैं।

अब बात कर लेते हैं उनकी पढ़ाई और भाषाओं की भी। स्कूलिंग स्पेन में पूरी करने के बाद उन्होंने वेल्स के यूडब्ल्यूसी अटलांटिक कॉलेज से इंटरनेशनल बैचलर्स किया और भाषाओं कोता और भाषाओं का तो कहना ही क्या वो छह भाषाओं में माहिर हैं। स्पेनिश, कैटलन, अंग्रेजी, फ्रेंच, अरबी और मैडरेन। यह सब मिलाकर वो एक आधुनिक स्मार्ट और ग्लोबल लीडर की तरह तैयार हो रही हैं।

लनोर नई पीढ़ी की प्रतिनिधि हैं। जजी रॉयल हैं। वो मेहनती अनुशासित जिम्मेदार और देश के प्रति पूरी तरह समर्पित है। स्पेन की बर्बन राजवंश की ये विरासत को नई ऊंचाई देने वाली है। जब वो रानी बनेंगी तो स्पेन को ना सिर्फ एक महारानी मिलेगी बल्कि एक ऐसी महारानी जो हवा में उड़ना जानती है। समुंदर पार कर चुकी है और छह भाषाओं में बात कर सकती है। सारी दुनिया की नजरें उस ऐतिहासिक पल पर टिकी है जब प्रिंसेस लनोर स्पेन की पहली महारानी बनकर इतिहास में अपना नाम सुनहरा अक्षरों में लिखेंगे।

Leave a Comment