रणवीर सिंह की इस शख्स ने बदल दी तकदीर, कौन बना लकी चार्म।

ना ही दीपिका ना ही मां। तो आखिर कौन है रणवीर सिंह का लकी चाम? रातोंरात चमकी धुरंधर की किस्मत। इस शख्स की एंट्री से लाइफ में छाई खुशियां। 2 साल बाद फिर चमका बॉलीवुड का सितारा। इस खास शख्स को दिया पूरा क्रेडिट। ग्लैमर वर्ल्ड में अक्सर कहा जाता है कि सितारों की किस्मत किसी ना किसी खास शख्स से जुड़ी होती है। और इस बार चर्चा में हैं बॉलीवुड के मोस्ट एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह। जैसा कि सभी जानते हैं .

रणवीर सिंह इस वक्त अपनी फिल्म धुरंधर को लेकर सोशल मीडिया पर खूब तारीफें बटोर रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़कर अपना नया रिकॉर्ड बना लिया है। धुरंधर साल 2025 में बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। जिसका कलेक्शन 850 करोड़ पार कर चुका है।

पूरे 2 साल बाद जिस तरह से रणवीर सिंह ने बड़े पर्दे पर कमबैक किया है वो वाकई तारीफ के काबिल था। लेकिन जब बारी आई क्रेडिट देने की, तो ना इसमें दीपिका पादुकोण का नाम सबसे आगे था और ना ही उनकी मां का। बल्कि एक ऐसा शख्स है जिसने पर्दे के पीछे रहकर और लाइफ में एंट्री करते ही रणवीर सिंह की जिंदगी और करियर दोनों में नई रोशनी भर दी। आपको बता दें वह शख्स कोई और नहीं बल्कि रणवीर सिंह की लाडली और नन्ही शहजादी दुआ है। कहा जाता है रणवीर सिंह पिछले कुछ समय से काफी स्ट्रगल कर रहे थे। साल 2019 के बाद उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं किया था। उनकी आखिरी फिल्म रॉकी रानी की प्रेम कहानी हिट थी मगर रणवीर के टैलेंट के साथ न्याय नहीं हो पाया था। लेकिन अब धुरंधर ने उनके लिए वो किया जो आज से पहले उनकी किसी भी फिल्म ने नहीं किया था।

तो यह कहना गलत नहीं होगा कि बेटी दुआ के जन्म के बाद रणवीर सिंह की जिंदगी ने एक नया मोड़ ले लिया है। जिस एक्टर को कभी अपनी एनर्जी अतरंगी स्टाइल और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता था। आज वही रणवीर पहले से ज्यादा मैच्योर, फोकस्ड और ग्राउंडेड नजर आ रही हैं। रणवीर सिंह के करीबी बताते हैं कि दुआ उनके लिए सिर्फ बेटी नहीं बल्कि उनकी सबसे बड़ी मोटिवेशन बन चुकी है। एक रिपोर्ट में बताया गया कि कैसे न्यू ईयर रणवीर सिंह के लिए सिर्फ एक नए साल का जश्न नहीं था बल्कि ब्रेक टाइम था। रिपोर्ट में कहा गया कि इससे पहले रणवीर धुरंधर के साथ बिजी थे। वह कोशिश कर रहे थे कि शूटिंग के बीच अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस कर सकें।

लेकिन अब धुरंधर की सक्सेस के बाद से ही रणवीर पापा ड्यूटी पर वापस लौट चुके हैं। धुरंधर की सफलता पर सूत्र ने कहा बेटी के आने से नसीब बदल जाता है और दुआ एक्टर के लिए गुड लक लेकर आई हैं। वो उनकी लक्ष्मी है। इसलिए धुरंधर 2 से पहले एक्टर दुआ के साथ सबसे ज्यादा समय बिता रहे हैं। एक बेटी सच में आशीर्वाद होती है और यह सबसे बड़ा उदाहरण है।

अब नजरें टिकी हैं धुरंधर 2 पर। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म मार्च में रिलीज होने वाली है। लेकिन इससे पहले रणवीर ने खुद को पूरी तरह फैमिली टाइम के लिए डेडिकेट कर दिया है। वो इस वक्त किसी नए प्रोजेक्ट को साइन करने के लिए जल्दी में बिल्कुल भी नहीं है।

Leave a Comment