गर्लफ्रेंड के 26वें जन्मदिन पर बॉयफ्रेंड का गजब का तोहफा.. हो रही तारीफ।

आफ़ताब और श्रद्धा की दिल दहलाने वाली प्रेम कहानी आप शायद ही भूले होंगे। रिश्तों का कत्ल करने वाली मुस्कान भी कम चर्चा में नहीं रही। जिसने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उसकी के टुकड़े किए और नीले ड्रम में भर दिया। जहां 35 वाली खबरों ने लोगों के दिलों में प्यार और रिश्तों के नाम पर डर पैदा कर दिया था।

वहीं अब एक ऐसी कहानी सामने आई है जो फिर से मोहब्बत पर भरोसा जगा रही है। बेंगलुरु से आई सिमरन और अभी की प्रेम कहानी। इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। एक ऐसी कहानी जो दिलों को छू जाती है और बताती है कि सच्चा प्यार अब भी जिंदा है। सिमरन के 26वें जन्मदिन पर अविक ने उनके लिए वो कर दिखाया जो हर कोई नहीं कर सकता।

उन्होंने एक ही दिन में पूरे 26 कि.मी. की दौड़ लगाई। दरअसल सिमरन की ख्वाहिश थी कि वह अपने जन्मदिन पर 26 कि.मी. दौड़े। लेकिन बीमारी की वजह से ऐसा नहीं हो सका। तब अभी ने उसकी जगह यह चुनौती खुद स्वीकार कर ली। 26 किमी की दौड़ पूरी कर अविक ने दिल से सिमरन को जन्मदिन की बधाई दी।

जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे हमें भी अविक जैसा प्यार चाहिए। इनके प्यार की दास्तान सोशल मीडिया पर छाई है और लोग इस जोड़ी को लेकर रिएक्शन दे रहे हैं और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Leave a Comment